शनिदेव दर्शन को भटगांव पहुंची अभिनेत्री प्रतिमा भार्गव

शनिदेव दर्शन को भटगांव पहुंची अभिनेत्री प्रतिमा भार्गव
भटगांव—- अभिनेत्री प्रतिमा भार्गव का नगर भटगांव आगमन हुआ जहां ब्राम्हण पारा में स्थित शनि देव मंदिर में पहुंच कर पूजा अर्चना किए और प्रसाद चढ़ाएं और अपने हाथो से भक्तो को प्रसाद वितरण किए इसके बाद अपने चाहने वालो से मिले और उनके साथ फोटो खिचाए साथ ही साथ अपनों से बड़ो का पैर छूकर आशीर्वाद लिए उसके बाद भटगांव से लगे ग्राम देवसागर मां हिंगलाज के दर्शन के लिए पहुंचे और मत्था टेका और आशीर्वाद लियाl

मेहनत करिए, सफलता कदम चूमेंगी: प्रतिमा ने हरिभूमि से अपनी बात साझा करते हुए कहा कि मेहनत करो, सफलता कदम चूमती है। उसने कहा कि वह बचपन से चाहती थी कि एक दिन जरूर मुंबई जाकर परचम लहराएगी। मन में जोश और जुनून के आगे सफलता उसके आगे तनमस्तक हुई। आज वह इस मुकाम तक पहुंच गई है कि विज्ञापन के क्षेत्र में बड़ी कंपनियां उसे आफर दे रहे हैं व फिल्मों के डायरेक्टर भी उसे लीड रोल व साइड रोल में रखने तैयार हैं।
गीत-संगीत समेत कई स्टेज शो में भी पारंगत प्रतिमा केवल एक क्षेत्र में काम नहीं कर रही बल्कि कई क्षेत्र में कलाकार बनने जा रही है। गीत संगीत में पारंगत है। जिसके चलते वह बी.4 म्यूजिक, सोनी टीवी, सीजी सांग, में भी प्रतिभा दिखा चुकी है। इसके अलावा वह मुंबई में मॉडल के रूप में भी अपनी पहचान बना चुकी है। वह विज्ञापन के क्षेत्र में काम कर अपने माता पिता का नाम रोशन कर रही है। विभिन्न ब्रांडेड कंपनियों के कास्मेटिक व डिजिटल क्षेत्र के विज्ञापनों में काम कर रही है।
,,सच्ची भक्ति, लगन से जो शनिदेव भगवान से याचना करते है उनकी हर मनोकामना पूर्ण होती है।शनिदेव भगवान का आशीर्वाद हमेशा प्रतिमा भार्गव पर बनी रहे।, ऐसा आशीर्वाद पंडित कार्तिकेश्वर द्विवेदी ने दिया।