मुख्य खबरलोकप्रियसामाजिक

युवा पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता के पी पटेल के जन्मदिवस पर विभिन्न संगठन के सदस्यों ने दिए बधाई… जन्मदिवस पर अपने इंस्टिट्यूट मे बीपीएल व गरीब परिवार के बच्चों के लिए निःशुल्क कोचिंग क्लासेस प्रारम्भ…

युवा पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता के पी पटेल के जन्मदिवस पर विभिन्न संगठन के सदस्यों ने दिए बधाई…

जन्मदिवस पर अपने इंस्टिट्यूट मे बीपीएल व गरीब परिवार के बच्चों के लिए निःशुल्क कोचिंग क्लासेस प्रारम्भ…

गायत्री परिवार, साईं सेवा समिति, पटेल समाज व युवा संघ, पत्रकार संघ, प्रज्ञा सेवा संस्थान, स्टार फ्रेंड्स ग्रुप, माँ गायत्री महिला समूह, व्यापारी संघ, भाजपा व कांग्रेस के वरिष्ठ सदस्यों ने दिए शुभकामनायें…

बलौदाबाजार – जिले के नगर पंचायत भटगांव के युवा पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्री के पी पटेल के जन्मदिवस पर विभिन्न संगठन के सदस्यों ने बधाई दिए जहाँ अखिल विश्व गायत्री परिवार, साईं सेवा समिति, पटेल समाज व युवा संघ, पत्रकार संघ, प्रज्ञा सेवा संस्थान, स्टार फ्रेंड्स ग्रुप, माँ गायत्री महिला समूह, व्यापारी संघ, भाजपा व कांग्रेस के वरिष्ठ सदस्यों ने उनके जन्मदिवस पर उज्जवल भविष्य हेतु कामनायें करते हुए शुभकामनायें दिए।

वहीं के. पी. पटेल जी ने अपने जन्मदिवस पर तालाब किनारे पौधा रोपण किए और कोरोना कॉल होने से अपने जन्मदिवस को अपने परिवार के साथ गायत्री दीपमहायज्ञ के साथ धूम धाम से मनाया जहाँ उनके परिवार के सदस्यों माता -पिता, भाई – बहन, धर्मपत्नी एवं रिस्तेदारों व दोस्तों ने आशीर्वाद व शुभकामनायें दिए।

वहीं के पी पटेल पूरा नाम खिलेश्वर प्रसाद पटेल जी ने अपने जन्मदिवस पर कई अहम् फैसले भी लिए हैं। प्रज्ञा इंस्टिट्यूट, प्रज्ञा इलेक्ट्रॉनिक, प्रज्ञा कंप्यूटर, प्रखर कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर के संचालक हैं और साथ ही साथ पत्रकारिता क्षेत्र मे पॉजिटिव न्यूज़ के साथ अपने वेब चैनल प्रज्ञा 24 न्यूज़ एवं प्रखर इण्डिया न्यूज़ के संपादक एवं दैनिक अमृत सन्देश व धमाका छत्तीसी के संवाददाता हैं।

सामाजिक कार्यकर्ता के रूप मे विभिन्न संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य भी हैं – अखिल विश्व गायत्री परिवार भटगांव ब्लॉक का ब्लॉक समन्वयक, पतंजलि योग समिति भटगांव ब्लॉक का ब्लॉक मीडिया प्रभारी, पटेल युवा संघ का सक्रिय सदस्य एवं पटेल समाज का युवा कार्यकर्ता, व्यापारी संघ का सदस्य, प्रज्ञा सेवा संस्थान का अध्यक्ष, पत्रकार संघ के सदस्य, स्टार फ्रेंड्स ग्रुप का प्रमुख हैं।

के पी पटेल एक इंजीनियर के साथ एक शिक्षक का गुण भी विद्यमान है जो अपने इंस्टिट्यूट मे लगातार 8 से 10 वर्षो मे सैकड़ो विद्यार्थियों को कम फीस मे एवं निःशुल्क कोचिंग देकर सहायता किए हैं और आज उनके पढ़ाये गए विद्यार्थी शासकीय एवं प्राइवेट क्षेत्र मे अच्छे अच्छे पदों मे नौकरी कर रहे हैं और अधिकांश स्टूडेंट्स उच्च शिक्षा मे अध्ययनरत हैं।

लॉकडाउन एवं कोरोना महामारी के कारण अधिकांश गरीब परिवार के बच्चे विद्यालय की शिक्षा से वंचित रहे तो अधिकांश विद्यार्थी आर्थिक समस्या से कोचिंग नहीं कर पाए लेकिन कोरोना के चलते उन्हें अच्छे अंको से उत्तीर्ण कर दिए गए और उनका विषयवार ज्ञान अधूरा हो गया जिसके चलते उन्हें उच्च शिक्षा ग्रहण करने मे दिक्क़तो का सामना करना पड़ेगा इसलिए पटेल जी द्वारा अपने जन्मदिवस पर अहम् फैसला लेते हुए प्रज्ञा सेवा संस्थान द्वारा अपने इंस्टिट्यूट ( कोचिंग क्लासेस) मे गरीब परिवार के विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क कोचिंग क्लासेस की व्यवस्था करने जा रहे हैं जिसमे 10 वीं गणित, विज्ञान व इंग्लिश ग्रामर तथा 12 वीं गणित, भौतिक, रसायन एवं जीवविज्ञान एवं इंग्लिश ग्रामर की निः शुल्क कोचिंग प्रारम्भ किए हैं और अपने जन्मदिवस पर बीपीएल कार्डधारियों या गरीब परिवार के बच्चों को 15 जुलाई से निः शुल्क कोचिंग क्लासेस प्रातः 7 बजे से 10 बजे तक प्रारम्भ कर रहे हैं। एडमिशन के लिए अतिशीघ्र गूगल फॉर्म की लिंक भी भेजी जाएगी जिसमे स्टूडेंट्स अपने बायोडाटा डालकर इंस्टिट्यूट ( कोचिंग क्लासेस मे प्रवेश ले सकते हैं। ऑनलाइन एवं ऑफलाइन क्लासेस दोनों की सुविधा रहेगा और कोविड गाइडलाइन के अनुसार क्लासेस लगेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!