क्राइमबलौदा बाज़ार

रोहिना हत्या कांड के आरोपी गया जेल, कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता को उतारा मौत के घाट, आरोपी के द्वारा घटना मे उपयोग एक छीनी को किया जप्त…

भटगांव थाना की कार्यवाही : रोहिना हत्या कांड के आरोपी गया जेल,कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता को उतारा मौत के घाट,

आरोपी के द्वारा घटना मे उपयोग एक छीनी को किया जप्त,

बलौदाबाजार :- भटगांव थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत रोहिना हत्या कांड मे भटगांव थाना प्रभारी पुरूषत्तोम कुर्रे ने अपनी सुझबुझ का परिचय देते हुए पीएम रिपोर्ट आने तुरंत बाद ही हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस हत्या कांड का खुलासा थाना प्रभारी भटगांव ने आज दिनांक 23/09/2021 को पत्रकारो के समछ 11 बजे किया। जहां मृतक के भाई अंजोर सिंह पिता छतराम साहू उम्र 48 वर्ष ने थाना भटगांव आकर मर्ग इंटीमेशन दर्ज कराया की दिनांक 21/09/2021 को शाम 6 – 7 बजे करीब इसका भाई मृतक दलपत उर्फ छवि साहू पिता छतराम साहू उम्र 58 वर्ष जिसकी संदिग्ध अवस्था मे मृत्यु हो गई है की सुचना दी गयी जबकि मृतक का लड़का राजेन्द्र साहू द्वारा घटना की सूचना पुलिस को नही देकर घटना को छुपाने के आशय मे अंतिम संस्कार करने के लिए बांस के चैली मे रखकर कफन कपड़े से ढक दिया है और अंतिम संस्कार के लिए ले जाने की तैयारी कर लिया है। वही उसके भाई अंजोर साहू को मृतक की मृत्यु पर संदेह होने पर मर्ग कायम कर जांच पंचनामा कार्यवाही मे लिया गया जहां मर्ग जांच के दौरान शव का पंचनामा कार्यवाही पश्चात पोस्ट मार्डम के लिए भेजा गया। तो वही पूछताछ के दौरान मृतक के पुत्र राजेन्द्र साहू द्वारा मृत्यु के संबंध मे गोलमोल जवाब देते हुए पलंग से गिरने से सिर मे चोट लगने पर मृत्यु होना बताया जबकि शव के सिर मे आई चोट बहुत गहरा था जो इसके बयान पर संदेह करने के लिए पर्याप्त था। तब घटना के सूचक एवं मृतक की पत्नी से बारीकी से अलग अलग पूछताछ किया गया जिसमे मृतक के पत्नि ने बताया कि दिनांक 21/09/2021 के शाम 6 – 7 बजे करीब घर मे मृतक का लड़का राजेन्द्र साहू उपस्थित था। जहां इसी समय इसका पति दलपत उर्फ छवि साहू गली खोल के तरफ से घूमकर घर आया और अपने कमरे की ओर गया तभी मृतक की पत्नि सुखवारा घर के बाहर आंगन मे बर्तन धो रही थी घर के अंदर केवल इसका पति और पुत्र थे। जहां दोनो के बीच किसी बात को लेकर वाद विवाद हो रहा था जिसकी आवाज इसे सुनाई दे रहा था। प्रतिदिन इस प्रकार की विवाद दोनो बाप बेटा मे होते रहता था इस कारण सुखवारा घर अंदर नही गई कुछ देर बाद आवाज आना बंद हो गया तो सुखवारा बाई बर्तन धो कर अंदर गयी और अंदर जाकर देखी कि इसका पति अपने पलंग मे मुह के बल पढ़ा था और सिर मे चोट लगा था एवं खून बह रहा था और मृतक का लड़का अपने कमरे मे सोया था इसका लड़का राजेन्द्र साहू इन्हे घटना के संबंध मे किसी को नही बताने कहा जहां सुबह 22/09/2021 को मृतक के भाई को घटना की सूचना मिलने पर थाने मे आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया मृतक की मृत्यु के संबंध मे पीएम कर्ता डाक्टर से शार्ट पीएम रिपोर्ट प्राप्त हुआ जिसमे डाक्टर द्वारा मृत्यु की प्रकृति होमीसाइडल लेख किया गया जहां संपूर्ण जांच पर आरोपी राजेन्द्र साहू पिता दलपत साहू उम्र 35 वर्ष द्वारा आपसी विवाद को लेकर अपने ही पिता को लोहे की छैनी से सिर मे मार कर हत्या करना पाया तथा साक्ष्य छुपाने के आसय से बिना सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार का प्रयास किया गया और आरोपी के विरूध्द धारा 302, 201 भादवी का अपराध घटित करने का पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर मौके पर ही अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया विवेचना के दौरान आरोपी को तलब कर बरीकी से पूछताछ किया तो आरोपी द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार किया और आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयोग लोहे की छैनी को विधिवत जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर जुडिशल रिमांड मे भेजा गया। जहां इन सभी कार्यवाही मे थाना प्रभारी भटगांव पुरूषत्तोम कुर्रे, सहायक उप निरिक्षक प्रभात साहू, प्रधान आरक्षक कलीराम कुर्रे, आरक्षक वीरसिंह प्रभाकर, बुधराम बंजारे, चंद्रशेखर सोनवानी, किशन साहू के साथ महिला आरक्षक रथबाई बंजारे का विशेष योगदान रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!