बलौदा बाज़ारमुख्य खबर

भटगांव वार्ड -12 के राजेंद्र खांडेकर का अपहरण, कुछ घंटो के बाद पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार…

भटगांव वार्ड -12 के राजेंद्र खांडेकर का अपहरण, कुछ घंटो के बाद पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार…

बिलाईगढ़ – झुमरपाली के व्यक्ति को चार लोगों ने अपहरण कर उनके घर से ही कार में बैठकर ले गए। राजेन्द्र खांडेकर के अपहरण की जानकारी मिलते ही उनके भाई राजकुमार खांडेकर की सूचना पर भटगांव थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी। मामले की तत्काल जांच शुरू होने के कारण पुलिस ने आरोपियों को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया।

बताया जा रहा है कि पहले भी राजेन्द्र खांडेकर का कुछ अज्ञात लोगों ने कुछ महीनों पहले लॉकडाउन के दौरान अपहरण कर लिया था, जिस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई थी। इसके बाद यह दूसरा अपहरण हुआ है। पहली अपहरण घटना को खुद से रचा षडयंत्र समझकर घटना को गंभीरता नहीं लिया गया था, जिस पर भी अब सवाल उठ रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button