बिलासपुरलोकप्रिय

CG Lok Sabha Elections 2024: अब बिलासपुर ही मेरी कर्मभूमि, कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव बोले- विधानसभा चुनाव में भाजपा ने छल और धोखे से कांग्रेस को हराया था

बिलासपुर : मनीषा पटेल : CG Lok Sabha Elections 2024: तखतपुर के विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए लोकसभा प्रत्याशी देवेंद्र ने कहा यदुवंशी हूँ। जिस तरह भगवान श्री कृष्ण का जन्म मथुरा में हुआ और उनकी कर्मभूमि द्वारिका रही। उसी तरह भले उनकी जन्मभूमि भिलाई है पर कर्मभूमि अब बिलासपुर रहेगी।

उन्होंने कहा कि चार माह पूर्व भाजपा ने छल और धोखे से कांग्रेस को यहां से पराजित कर दिया। अब संकल्प ले कि उस गलती को नहीं दोहराएंगे। प्रत्याशी यादव के तखतपुर आगमन पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बिहारी देवांगन के नेतृत्व में मोढ़े मार्ग पर आतिशी स्वागत कर बाइक रैली निकाल सम्मेलन स्थल पहुचे।

पूर्व विधायक रश्मि आशीष सिंह ने कहा कि, देवेंद्र यादव के अंदर हम छत्तीसगढ़ का लालू यादव, शरद यादव ढूंढ रहे हैं। साथ ही उन्होंने भाजपा पर कांग्रेस नेताओं को डरा धमकाकर भाजपा प्रवेश कराने आरोप लगाते हुए विधानसभा चुनाव की बातों को भूलकर लोकसभा का चुनाव में एकजुटता दिखाने की बात कही।

इस सम्मेलन में,जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय केसरवानी, जिला पंचायत सभापति जितेंद्र पांडेय, सहित तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button