छत्तीसगढ़लोकप्रिय

भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन; Congress और Jogi Congress के कार्यकर्ता सहित दो हजार से अधिक लोग BJP में शामिल, उप मुख्यमंत्री साव बोले- जीरो पर आउट होगी कांग्रेस

बिलासपुर। मनीषा पटेल । CG BREAKING : लोकसभा में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में 2 हजार से अधिक लोगों ने भाजपा में प्रवेश कर लिया। बिलासपुर विधानसभा से साढ़े तीन सौ लोगों को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता दिलाई गई है। ये सभी लोग कांग्रेस, जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ता है जो बीजेपी में हुए शामिल हुए है। डिप्टी सीएम अरुण साव, मंत्री दयालदास बघेल, विधायक धरमलाल कौशिक, अमर अग्रवाल, धर्मजीत सिंह ने BJP का गमछा पहना कर सदस्यता दिलाई है

वहीं मीडिया से बात करते हुए डिप्टी सीएम अरुण साव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा की कांग्रेस की जहाज डूब गई है। कांग्रेस नेतृत्व विहीन है। वह अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस जीरो में आउट होगी। क्योंकि इस बार छत्तीसगढ़ की जनता भाजपा को अपना पूर्ण आशीर्वाद देने जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button