एस डी एम कार्यालय बिलाईगढ़ में आवश्यक दस्तावेज जलने के बाद एस डी एम माहेश्वरी का ट्रांसफर की कार्यवाही, एस डी एम टी आर माहेश्वरी के स्थान पर संयुक्त कलेक्टर बजरंग दुबे को दिया गया प्रभार…
एस डी एम कार्यालय बिलाईगढ़ में आवश्यक दस्तावेज जलने के बाद एस डी एम माहेश्वरी का ट्रांसफर की कार्यवाही…
एस डी एम टी आर माहेश्वरी के स्थान पर संयुक्त कलेक्टर बजरंग दुबे को दिया गया प्रभार…
चंद राम बंजारे / प्रज्ञा 24 न्यूज़ / 11 जून 2021
बिलाईगढ़ – बिलाईगढ़ ब्लॉक के एसडीएम कार्यालय में अचानक आग लगने के बाद तत्काल प्रशासन के द्वारा इस घटना के बाद एस डी एम को ट्रांसफर करके बड़ी कार्यवाही किया गया। एस डी एम टी आर माहेश्वरी के स्थान पर संयुक्त कलेक्टर बजरंग दुबे को प्रभार दिया गया है।
ज्ञात हो कि कार्यालय खुलने के समय आग लगने की जानकारी मिला है। आगजनी की खबर मिलते ही बिलाईगढ़ एसडीएम तत्काल कार्यालय पहुंचे। मौके पर अधिकारी-कर्मचारी आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। अब तक आग लगने का कारन अज्ञात है। सूत्रों के अनुसार आग लगने से समय कार्यालय के पीछे का दरवाजा खुला हुआ था, ऐसे में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा आग लगाने की आशंका जताई जा रही थी । फिलहाल कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। बताया जा रहा है कि आग लगने से आरबीसी की फाइल, व्यवस्थापन की नगरी क्षेत्र की फाईल, डायवर्शन केस, सूचना का अधिकार, अविश्वास प्रस्ताव पेपर, अवैध वृक्ष कटाई के पेपर सहित जरूरी दस्तावेज और जन शिकायत पीजीएन की फाइलें व डाक्यूमेंट जलकर नष्ट हो गए थे। वहीं स्थानीय लोगों ने आग लगने पर इस घटना की जाँच करने की मांग उच्च अधिकारियो से किए थे।