सरसींवा : समाज मे परस्पर सामाजिक एकता को आगे बढ़ाने के उद्द्देस्य से ब्राह्मण समाज की बैठक आयोजित
सरसींवा : समाज मे परस्पर सामाजिक एकता को आगे बढ़ाने के उद्द्देस्य से ब्राह्मण समाज की बैठक आयोजित
चंदराम बंजारे / प्रज्ञा 24 न्यूज़ / 10 जून 2021
बिलाईगढ़ – समाज मे परस्पर सामाजिक एकता को आगे बढ़ाने के उद्द्देस्य से ब्राह्मण समाज की बैठक आयोजित की गई जिसमें दुबे गौटिया परिवार को संगठित करके आगे बढ़ने की योजना बनी दुबे गौटिया परिवार सरसींवा पिपरदुला खम्हरिया में पहले से बसे हुए है , जबकि कुलदेवी मा महामाया माई सरसींवा को माना जाता है। दुबे गौटिया परिवार को नए सिरे से संगठित करके बुजुर्गों के मार्गदर्शन तथा युवाओं के ऊर्जा को मिलाकर नई गति प्रदान करने के उद्द्देस्य से बैठक किया गया जिसमें सबसे पहले रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए पदाधिकारियों का चयन किया गया और ये निर्णय लिया गया कि सभी मिलजुलकर पुराने भेदभाव को मिटाकर नई शरुआत किया जाए जिसमे सभी सहमत नजर आए और पदाधिकारियों का चयन किया गया जिसमें नामकरण श्री दुबे गौटिया परिवार सामाजिक सेवा समिति (सरसींवा,पिपरदुला,खम्हरिया) के नाम से रजिस्ट्रेशन कराने का निर्णय हुआ।
पदाधिकारियों में संरक्षक सदस्य शिव कुमार दुबे ,विनोद कुमार दुबे सरसींवा , शिवलाल दुबे पिपरदुला, लखन लाल दुबे खम्हरिया,आजीवन सदस्य – विनय कुमार दुबे ,शरद कुमार दुबे,सरसींवा माधव प्रसाद दुबे,नंदकुमार दुबे पिपरदुला ,प्रबन्धकारिणी समित्ति के सदस्यो में , दिलीपकुमार दुबे अध्यक्ष,ओंकार प्रसाद दुबे उपाध्यक्ष ,पंकज कुमार दुबे उपाध्यक्ष, प्रदीप कुमार दुबे सचिव, ज्वाला प्रसाद दुबे सह सचिव, कमलेश कुमार दुबे सह सचिव बसंत कुमार दुबे कोषाध्यक्ष सूर्यकांत दुबे सह कोषाध्यक्ष नवल किशोर दुबे सचेतक, सक्रिय कार्यकारिणी सदस्यों में अतुल कुमार दुबे बलदाऊ प्रसाद दुबे, राकेश कुमार दुबे सुनील कुमार दुबे धीरज कुमार दुबे भूपेंद्र कुमार दुबे , शरद कुमार दुबे खमरिया, खगेंद्र कुमार दुबे , महिला प्रतिनिधि सदस्य प्रमिला विनोद कुमार दुबे, वंदना नवल किशोर दुबे, प्रीति बसंत कुमार दुबे, प्रभा दिनेश कुमार दुबे का चयन किया गया। इस प्रकार कुल मिलाकर 29 समिति पदाधिकारी गढ़ का चयन किया गया। बैठक महामाया मंदिर सरसींवा में आयोजित किया गया। बैठक का संचालन कोषाध्यक्ष बसंत कुमार दुबे के द्वारा किया गया।