

बिलासपुर | मनीषा पटेल । Holi Crime News: सोमवार को होली त्योहार होने पर मल्हार क्षेत्र में पीयूष सिंह ठाकुर अपने साथियों के खेत में होली खेल रहे थे वही नगाड़ा और बॉक्स बजा रहे थे, तभी बगल में आरोपी पुल्केश नापित का घर है, जो अपने घर के छत पर चढ़ कर सभी को वहा शोर शराबा करने से मना करने लगा।
जिसके बाद अपशब्दों का प्रयोग करते हुए अपने पावर एयर राइफल से जान से मारने की नियत से गोली चला दिया, पहली गोली नही लगी तो दूसरा राउंड भरकर फिर से मारा जो पियूष के सीने के बाई ओर लगा आहत वही गिर गया।जिसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आहत को मस्तूरी अस्पताल ले जाकर इलाज कराया।
इसके बाद पियूष सिंह ठाकुर की रिपोर्ट पर आरोपी पुल्केश नापित के खिलाफ धारा 307, 294 भादवि का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिस एयर पावर रायफल से गोली चलाई थी उसे जप्त किया गया है।










