नशे का कारोबार करने वाले युवक पुलिस के हत्थे चढ़ा, भेजा गया जेल


नशे का कारोबार करने वाले युवक पुलिस के हत्थे चढ़ा, भेजा गया जेल
अवैध रूप से शराब बिक्री करने हेतु परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार
आरोपी के कब्जे से :- 01. 64 पाव देशी प्लेन शराब प्रत्येक में 180ml सीलबंद भरा कुल 11.520 लीटर 5120/रूपये, 02. परिवहन में प्रयुक्त मो0सा0 बजाज पल्सर काला रंग का क्रमांक CG11BH8834 पुरानी इस्तेमाली किमती लगभग 55,000/रूपये
गिरफ्तार आरोपी – 01. अजय टण्डन पिता रामप्यारे टण्डन उम्र 21 वर्ष साकिन चुरेला, थाना भटगांव, ,जिला सारंगढ बिलाईगढ (छ.ग.)
जिले मे श्रीमान पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा महोदय के दिशा निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश चंदेल महोदय एवं SDOP महोदय बिलाईगढ़ के मार्गदर्शन पर अवैध शराब,जुआ,सट्टा जैसे थाना क्षेत्रों में होने वाली अवैधानिक कार्यो में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है, इसी तारतम्य में थाना प्रभारी सउनि अमृत भार्गव के नेतृत्व में आज दिनांक 23.03.2024 को थाना प्रभारी महोदय के हमराह स्टाफ के दौरान देवसागर मोड़ के पास जरिये मुखबीर सूचना मिला की ग्राम चुरेला का एक व्यक्ति भारी मात्रा में अवैध शराब देशी प्लेन शराब बेचने के प्रयोजन से परिवहन करते मोटर सायकल बजाज पल्सर से भटगांव कालेज रोड़ से ग्राम भटगांव तरफ जा रहा है की सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाहन के मौका स्थल पहूंचकर सूचना मिले मोटर सायकल का इंतजार किये, कुछ समय बाद हुलिये का मोटर सायकल भटगांव कालेज रोड़ के पास रोकवाकर मोटर सायकल चालक से नाम पता पूछे, जो अपना नाम अजय टण्डन पिता रामप्यारे टण्डन उम्र 21 वर्ष साकिन चुरेला थाना भटगांव, का रहने वाला बताया। अजय टण्डन को प्रयोजन बताकर तलाशी लिया।
तलाशी में आरोपी अजय टण्डन मोटर सायकल के पेट्रोल टंकी के ऊपर में रखे. 01. एक सफेद प्लास्टिक बोरी में रखा 64 पाव देशी प्लेन शराब प्रत्येक में 180ml भरा सीलबंद कीमती 5120/रूपये, 02. परिवहन में प्रयुक्त मो0सा0 बजाज पल्सर काला रंग का क्रमांक CG11BH8834 पुरानी इस्तेमाली किमती लगभग 55,000/रूपये जुमला कीमती 60,120/- रूपये। रखे मिला। आरोपी को शराब कब्जे मे रखने एवं परिवहन करने बाबत् वैध कागजात मांगा जो पेश नहीं कर सका आरोपी के पेश करने पर मुताबिक जप्ती पत्रक गवाहों के समक्ष उक्त शराब एवं बजाज पल्सर मोटर सायकल को जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट का पाये जाने से मौके पर दिनांक 23.02.2024 को विधिवत गिरफ्तार न्यायिक अभिरक्षा मे जेल भेजा गया है। संपूर्ण कार्यवाही में सउनि अमृत भार्गव थाना प्रभारी, प्र. आर. 118, आर0 290,254,338 एवं समस्त थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।










