बिलाईगढ़ व भटगांव के पत्रकार संघ के सदस्यों ने स्व. अखिल दास मानिकपुरी के दशकर्म कार्यक्रम में पहुंचकर दिए श्रद्धांजलि… पत्रकार अखिल के परिवार एवं उनके बच्चे के भविष्य के लिए कर रहे हैं सहयोग…
बिलाईगढ़ व भटगांव के पत्रकार संघ के सदस्यों ने स्व. अखिल दास मानिकपुरी के दशकर्म कार्यक्रम में पहुंचकर दिए श्रद्धांजलि…
पत्रकार अखिल के परिवार एवं उनके बच्चे के भविष्य के लिए कर रहे हैं सहयोग…
के पी पटेल / प्रज्ञा 24 न्यूज़ / 7 जून 2021
बलौदाबाजार – बिलाईगढ़ पत्रकार संघ प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के संवाददाता एवं पत्रकारों ने पत्रकार साथी स्वर्गीय अखिल दास मानिकपुरी की दुर्घटना पर शोक व्यक्त किए और उनके आत्मा की शांति के लिए अंतिम संस्कार में सम्मिलित होकर श्रद्धांजलि अर्पित किए। वहीं नगर पंचायत भटगांव के प्रेस क्लब में तहसील के पत्रकारों ने शाम को उनके चलचित्र के सामने मोम बत्ती प्रज्वलित कर उनके आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण किए।
वहीं 6 जून को सभी पत्रकारों ने उनके दष्कर्म कार्यक्रम में सम्मलित हुए और उनके परिवार का पूरा सहयोग करने के लिए आश्वासन दिए। सभी पत्रकारों ने अपने स्वेच्छा से अखिल के बच्चे के भविष्य के लिए सहयोग राशि इकट्ठा करके फिक्स डिपॉज़िट करने की योजना बनाये हैं। तहसील बिलाईगढ़ सहित पुरे जिले के पत्रकारों ने उनके बच्चे और परिवार के लिए सहयोग कर रहे हैं और कई पत्रकारों ने उनके धर्मपत्नी के खाता न. में ट्रांसफर भी कर दिए हैं और अधिकांश पत्रकारों ने सहयोग करने की बात कही है।
उपस्थित पत्रकारों ने अखिल दास मानिकपुरी के आकस्मिक निधन पर उनके परिवार को शासन प्रशासन से मिलने वाली राशि प्रदान करने हेतु हर संभव प्रयास कर रहे हैं।







