बलौदा बाज़ार

विश्व पर्यावरण दिवस सिमगा ब्लॉक के विभिन्न स्थानों पर सरकारी और गैर सरकारी संगठनों द्वारा किया गया वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस सिमगा ब्लॉक के विभिन्न स्थानों पर सरकारी और गैर सरकारी संगठनों द्वारा किया गया वृक्षारोपण

दीपक वर्मा / प्रज्ञा 24 न्यूज़ / 06 जून 2021

सिमगा – विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हिरमी अंचल के रावन , मोहरा, बरडीह, आलेसुर में सरकारी और गैर सरकारी संगठनों की ओर से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ज्ञानोदय परिसर में वृक्षारोपण का कार्य प्राचार्य पी.आर. वर्मा एवं लेखापाल द्वारा ज्ञानोदय के गार्डन में किया गया। मौके पर तुलाराम वर्मा निखिल वाहिनी शिक्षण समिति अर्जुनी द्वारा पौधा उपलब्ध कराया गया।

दिलेश्वर मढ़रिया, पंकज वर्मा, नीरज,दादू,, प्रियांसी, प्रज्ञा, सुनिधि, झालूराम,आकांक्षा,धननेश्वरी वर्मा,रमा मढ़रिया,सीमा वर्मा, सरस्वती साहू, सहित कई लोग मौजूद थे। प्राचार्य ने कहा कि यह एक महान कार्य है। इस भौतिक वादी युग में हम चंद स्वार्थ के लिए सबकुछ को भूल रहे हैं। हम प्रकृति से सिर्फ लेने का काम कर रहे हैं लेकिन कुछ देने का काम नहीं कर रहे। मौके पर उन्होंने कहा कि हमें प्लास्टिक का कम से कम प्रयोग करना चाहिए तथा औषधीय पौधे अधिक से अधिक लगाने का संकल्प लें। तुलाराम वर्मा ने पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि हमारे आने वाले पीढ़ी के लिए यह कदम काफी लाभकारी सिद्द होगा।दिलेश्वर मढ़रिया मौके पर उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे वृक्ष स्वार्थ के लिए काटे जा रहे हैं, पर्यावरण बदलते जा रहा है। अंत में प्रज्ञा मढ़रिया ने वृक्ष लगाओ, वर्षा पाओ, घर- घर जाएंगे, वृक्ष लगाएंगे व पर्यावरण दिवस मनाएंगे जैसे नारे लगाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button