साइकल दिवस पर साइकल में सवार होकर सुमित साहू ने दिए वैक्सीन लगवाने का संदेश
साइकल दिवस पर साइकल में सवार होकर सुमित साहू ने दिए वैक्सीन लगवाने का संदेश
ग्राम घिवरा भरत देवांगन स्कूल खरोरा में अध्ययन करते रोवर विद्यार्थी सुमित साहू ने लोगों को वैक्सीन लगवाने हेतु किया जागरूक
खरोरा – प्रतिवर्ष 3 जून को पूरे विश्व में विश्व साइकिल दिवस मनाया जाता है। साइकिल चलाने के कई सारे फायदे होते हैं। कोरोना के कारण यूं तो लोगों का सड़कों पर निकलना कम हो गया है, लेकिन कई सारे लोग खुद को स्वस्थ रखने के लिए बाइसिकल का उपयोग करते हैं। साइकिल चलाने के कई सारे फायदे हैं। साइकिल चलाने से वजन कम करने में तो सहायता मिलती है, साथ ही मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं। पर्यावरण के लिहाज से भी साइकिल चलाना एक बहुत अच्छी क्रिया है, यह वातावरण को प्रदूषण मुक्त रखने में सहायक है। साथ ही साइकिल चलाने में किसी प्रकार के ईधन का भी खर्च नहीं होता है। कई लोगों को तो साइकिल चलाने का शौक भी होता है, इसे शरीर के लिए की जाने वाली श्रेष्ठ कसरतों में से एक माना जाता है इसलिए साइकिल चलाते रहना चाहिए।