
स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी मुख्यमंत्री के ठोस आश्वासन से हड़ताल किये स्थगित…
रायपुर : स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी अपने छ सूत्रीय मांगो को लेकर प्रांतीय आह्वान पर 21 मार्च 2022 से हड़ताल पर थे,जिसमे बलौदा बाजार ब्लॉक से स्वास्थ्य संयोजक महिला एवम् पुरूष, सेक्टर सुपरवाइजर, एलएचवी,एमपीएस, सभी हड़ताल में उपस्थित हुए जिससे ग्रामीण क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई,ग्रामीण क्षेत्र में कॉविड टीकाकरण ,रूटीन टीकाकरण ,प्रसव कार्य ,गर्भवती जांच ,सहित ,टीबी ,कुष्ठ ,मलेरिया,मोतियाबिंद जैसे कई जांच एवम उपचार बंद पाई गई
स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी अपनी मांगो को शासन प्रशासन के पास लगतार रखते आ रहे थे,साथ ही अपने कर्तव्य की निर्वहन करते आ रहे थे, पिछले 2 सालो से बिना छुट्टी के कार्य करते एवम् कोविड काल में अपनी जान की बाजी लगाने वाले स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी की लंबी इंतजार एवम् कोवीड काल में घोषणा के बाद भी जब स्वास्थ्य संयोजक की मांग को अमल नही किया गया तब स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष टारजन गुप्ता एवम् प्रांतीय सचिव प्रवीण जी सहित सभी पदाधिकारी ने अनिश्चित कालीन हड़ताल की योजना बनाई
अनिश्चित कालीन हड़ताल 21 मार्च से 31 मार्च तक चला मुख्यमंत्री के ठोस आश्वासन में समस्त बलौदा बाजार ब्लॉक के कर्मचारी के साथ साथ पूरे छग के समस्त स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी 1 अप्रैल 2022 को अपने अपने कार्यालय में ज्वाइनिंग लिए
सभी कर्मचारियों,सुपरवाइजर, एलएचवी, एमपीएस को कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए कहा कि पूरे इस स्ट्राइक को सफल बनाने में आप सभी साथियों का सहयोग रहा ,आप सभी ब्लॉक,जिला,प्रांतीय टीम के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग किए इसलिए आदरणीय मुख्यमंत्री हमारी मांगो को पूरा करने की सहमति जताई
यह जानकारी बलौदा बाजार ब्लॉक पदाधिकारी ब्लॉक अध्यक्ष एवम आई टी सेल प्रभारी बलौदा बाज़ार हितेंद्र कुमार वर्मा , सचिव श्री चेतन पटेल ,कोषाध्यक्ष हरदयाल पैकरा ,महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष कु संगीता साहू , सक्रिय सदस्य ,गणेश सेन ,भानु सेन ,भानुमती चन्द्राकर, संतोषी ध्रुव , गीता राम साहू ,मनीराम शांडिल्य, इगेश भतपहरी एवम समस्त RHO संघ उपस्थित रहे।