छत्तीसगढ़

घर में घुसकर दो नशेड़ियों ने किया दुष्कर्म, दोनों आरोपी गिरफ्तार

गौरेला पेंड्रा मरवाही  : महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दो नशेड़ियों ने घर में घुसकर महिला से  जबरदस्ती गैंगरेप किया है. इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना गौरेला थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के अनुसार, पटेराटोला में रहने वाली 35 वर्षीय महिला घर के बाहर सोई हुई थी। इस दौरान नशे की हालत में राजकुमार पानिका और राकेश पानिका वहां से गुजर रहे थे।

तभी दोनों की नजर महिला पर पड़ी, जिसके बाद दोनों महिला को घर के अंदर ले गए और फिर एक-एक कर दुष्कर्म किया। रेप के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि, घटना के दौरान महिला घर पर अकेले थी।

जब महिला का पति जब मजदूरी कर शाम को घर लौटा तो महिला ने घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पीड़ित महिला ने पति के साथ थाने पहुंचकर गौरेला थाना में इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों की तलाश कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने पूछताछ ने दुष्कर्म की बात को स्वीकार किया है। पुलिस ने दोनों पर मुकदमा दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button