ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के आवश्यक बैठक 15 मार्च को सामुदायिक भवन बिलाईगढ़ में आयोजित


ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के आवश्यक बैठक 15 मार्च को सामुदायिक भवन बिलाईगढ़ में आयोजित
बिलाईगढ़ ,/प्रज्ञा न्यूज़ 24 छत्तीसगढ़ /शैलेंद्र देवांगन
बिलाईगढ़ । ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के आवश्यक बैठक 15 मार्च को सामुदायिक भवन बिलाईगढ़ में आयोजित किया गया है
प्राप्त समाचार के अनुसार ब्लॉक बिलाईगढ़ के समस्त कार्यकर्ताओं को, वरिष्ठ जनों को, जनप्रतिनिधियों को, विभिन्न प्रकोष्ठ के पदाधिकारी को, ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत, जिला पंचायत के पदाधिकारी की आवश्यक बैठक दिनांक *15/03/2024 को बिलाईगढ़ सामुदायिक भवन* में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष *आदरणीय दीपक बैज जी* के आदेशानुसार, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष *आदरणीय अरुण मालाकार जी* के निर्देशानुसार बिलाईगढ़ विधानसभा की लोकप्रिय *विधायक माननीया कविता प्राण लहरे जी* के मार्गदर्शन व मौजूदगी में बैठक आयोजित की गई है,
उक्त बैठक में आप सब की गरिमामयी उपस्थिति, सहभागिता, अनिवार्य एवं प्रार्थनीय है,
बैठक का मुख्य बिंदु—
1. जिला कांग्रेस कमेटी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का विस्तार व नई नियुक्तियों पर चर्चा
2. लोकसभा निर्वाचन के सम्बन्ध में चर्चा
3.निवेदन बूथ सेक्टर एवं जोन के कार्यकर्ता बंधुओ से निवेदन है आप सभी अपना मतदाता परिचय पत्र साथ अवश्य लावे। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिलाईगढ़ के कार्यकारी अध्यक्ष दीपक टंडन ने अधिक से अधिक संख्या में बैठक में शामिल होने का अनुरोध किया है।









