दुर्गलोकप्रिय

पत्नी पर गंदी नजर रखता था पड़ोसी, तो पति ने कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

दुर्ग। CG CRIME NEWS : जिले से हत्या का मामला सामने आ रहा है, यहां एक युवक ने अपने पड़ोसी पर कुल्हाड़ी से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया है। हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा कार्यवाही कर पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजवा दिया है। वहीं पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

महकाकला निवासी सुनील कुर्रे ने पत्नी के चरित्र पर शंका करते हुए आरोपी ने अपने ही पड़ोसी कामेश्वर मार्कण्डेय पर कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया था।

हत्या की सूचना पर उतई थाना प्रभारी मनीष शर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। वहीं फरार आरोपी सुनील कुर्रे को घेराबंदी कर पकड़ लिया। पुलिस की टीम आरोपी सेर पूछताछ कर रही। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

उतई थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि घटना रात 9.30 से 10 बजे की है। ग्राम महकाकला निवासी कामेश्वर मार्कण्डेय (36 वर्ष) अपने पड़ोसी की पत्नी पर गंदी नियत रखता था। यह बात महिला के पति आरोपी सुनील कुर्रे को जानकारी लगी। जिसके बाद आरोपी सुनील कुर्रे ने कामेश्वर मार्कण्डेय की हत्या की प्लानिंग बनाई।

आरोपी ने मृतक को शराब पीने के बहाने बुलाकर पहले दो दिनों तक शराब पी। फिर आरोपी ने अपने पड़ोसी कामेश्वर पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिए। सिर पर कुल्हाड़ी चलाकर लहूलुहान कर दिया। वह जमीन पर गिर गया। इसके बाद सुनील उसे छोड़कर फरार हो गया। आरोपी गांव के बाहर ही घुम रहा था। पुलिस ने आरोपी की खोजबीन शरू की। इस बीच जानकारी मिली कि गांव के बाहर आरोपी सुनील को देखा गया है। पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया और पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!