लोकप्रिय

सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों को दी गयी भावभीनी विदायी, आपकी कर्तव्यनिष्ठा हमेशा याद रखी जायेगी- डीजीपी, जन जन के दिल में बसने वाले सिंघम एवं दबंग पुलिस सरजू प्रसाद घृतलहरे को पुलिस अधिकारियो ने दिए सम्मानजनक बिदाई…

सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों को दी गयी भावभीनी विदायी, आपकी कर्तव्यनिष्ठा हमेशा याद रखी जायेगी- डीजीपी

जन जन के दिल में बसने वाले सिंघम एवं दबंग पुलिस उपनिरीक्षक सरजू प्रसाद घृतलहरे को पुलिस अधिकारियो ने दिए सम्मानजनक बिदाई…

बिलाईगढ़ पूर्व थाना प्रभारी सरजू प्रसाद घृत जो रिटायर्मेंट में एक सप्ताह बचे ट्रांसफर के 3 दिन बाद बलौदाबाजार के पुलिस अधिकारियो ने दे सम्मानजनक बिदाई…

 

छत्तीसगढ़ – डीजीपी डीएम अवस्थी ने 31 मई को पुलिस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सेवानिवृत्त हुये अधिकारियों को सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनायें दीं।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज राज्य के विभिन्न इकाईयों में सेवानिवृत्त हुये समस्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं उज्जवल भविष्य के लिये कामना करता हूं। श्री अवस्थी ने कहा कि सभी पुलिसकर्मियों ने सेवाकाल के दौरान उत्कृष्ट कार्य किया है। आप सभी ने पूरी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से पुलिस विभाग को सेवायें दी हैं। पुलिस परिवार आपकी सेवा को सदैव याद रखेगा। कार्यक्रम में विशेष महानिदेशक आरके विज, विशेष महानिदेशक अशोक जुनेजा, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक हिमांशु गुप्ता एवं सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

पुलिस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राजीव शर्मा अति पुअ, एसआईबी, बलवीर सिंह रावत उपपुअ एसआईबी रायपुर, ध्रुव प्रसाद शर्मा निरीक्षक एसआईबी रायपुर को शॉल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। राज्यभर में ये हुये सेवानिवृत्त- राजीव शर्मा अति पुअ, एसआईबी, रायपुर, अजीत कुमार यादव, नपुअ भिलाई, शौकत अली, उपुअ दुर्ग, बलवीर सिंह रावत उपपुअ एसआईबी रायपुर, सत्येंद्र पांडे उपपुअ यातायात बिलासपुर, रामनारायण यादव सीएसपी सिविल लाईन बिलासपुर, मोहम्मद रफीक खान निरीक्षक बालौद, सुखीराम सूर्याकर निरीक्षक जशपुर, जगदीश प्रसाद सोनी निरीक्षक दुर्ग, अश्विनी श्रीवास्तव सरगुजा, सुनील शर्मा सीटीजेडब्लू कांकेर, अशोक कुमार शर्मा उपनिरीक्षक कोरबा, उपनिरीक्षक शिवप्रसाद सोनवानी कांकेर, सत्यभान सिंह ठाकुर नारायणपुर, रमाकांत तिवारी दंतेवाड़ा, राजेश तिवारी कोरबा, तेजराम भास्कर रायपुर सरजूप्रसाद धृतलहरे बलौदाबाजार, नारायणप्रसाद राठौर जांजगीर, अमरनाथ खटकर जीआरपी, सहायक उपनिरीक्षक कृपाशंकर सिंह चौहान रायपुर, ओमप्रकाश यादव रायपुर, भगतराम जायसवाल महासमुंद, जोहन पन्ना दुर्ग, जोलसन खलको बिलासपुर, नर्मदा प्रसाद यादव मुंगेली, पुष्पक कुमार सिंह कोरबा, जागेश्वर शुक्ला कोरबा, शिव नारायण स्वाईं बस्तर उपस्थित रहे।

जन जन के दिल में बसने वाले सिंघम एवं दबंग पुलिस उपनिरीक्षक सरजू प्रसाद घृतलहरे को पुलिस अधिकारियो ने दिए सम्मानजनक बिदाई…

वहीं बिलाईगढ़ पूर्व थाना प्रभारी सरजू प्रसाद घृतलहरे जो रिटायर्मेंट में एक सप्ताह बचे थे ट्रांसफर कर दिया गया था उनके बलौदाबाजार में पदस्थ होते ही 3 दिन बाद बलौदाबाजार पुलिस अधिकारियो ने उपनिरीक्षक सरजू प्रसाद घृतलहरे का सम्मानजनक बिदाई दिए जिसमे बलौदाबाजार के पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे।

आपको बताते चले कि बिलाईगढ़ पूर्व थाना प्रभारी सरजू प्रसाद घृतलहरे जो नेताओं के दबाव से रिटायर्मेंट में एक सप्ताह बचे थे उनका ट्रांसफर कर दिया गया था.उनका ट्रांसफर आदेश से नाराज बिलाईगढ़ सभी वर्ग के व्यक्ति महिला, पुरुष, बच्चे, जनप्रतिनिधि पत्रकार सहित नगरवासियो एवं क्षेत्रवासियो ने थाना जाकर ट्रांसफर रोकवाने के लिए धरने पर बैठ गए थे और यहाँ तक ट्रांसफर नही रुकने पर मंत्री एवं पुलिस अधिकारियो के पास जाने के लिए तैयार हो गए थे। लेकिन वहीं बिलाईगढ़ थाना प्रभारी सरजू प्रसाद घृतलहरे ने सभी से विनम्र प्रार्थना करते हुए ये सभी धरना प्रदर्शन, ट्रांसफर रुकवाने की मांग आदि के बारे में सभी को समझाकर वापस भेज दिए गए और उसने कहा कि प्रशासनिक आदेश के खिलाफ मैं नहीं जा सकता मैं पुलिस अधीक्षक के आदेश का अवेहलना नही कर सकता। आप लोग कृप्या करके वापस अपने अपने घर चले जाये. मेरे लिए आप बिना किसी के कहे केवल ट्रांसफर आदेश की सुचना मिलते ही थाना पहुंच गए, ये मेरे लिए इससे अधिक सम्मान और कोई नही दे सकता। मेरा 40 वर्ष की नौकरी में 60 बार से अधिक ट्रांसफर हुआ है और ये अंतिम ट्रांसफर है इसके बाद तो मैं अपने समाज और लोगों का बेहिचक और बिना किसी दबाव के सेवा कर सकता हूँ जैसे थाना प्रभारी बनकर किया। जहाँ भी गया हूँ जैसे बन पड़े मैंने सामाजिक दृस्टि से गरीब लोगों की, बच्चों की, शिक्षा या अन्य क्षेत्र में सहायता किया चाहे नेताओं या अधिकारियो को अच्छे लगे चाहे न लगे मैंने बिना डरे लोगों के हित में कार्य किया है इसलिए जिस  पुलिस थाने या चौकी में गया वहां सभी वर्ग के लोगों से सम्मान मिला इसके लिए सभी को बहुत बहुत धन्यवाद।

आज पुलिस उपनिरीक्षक सरजू प्रसाद घृतलहरे अपने जोइनिंग से लेकर रिटायरमेंट तक जिस थाना में गए जन जन के दिलो में बसते चले गए और एक दबंग पुलिस अफसर एवं सिंघम के रूप में जानने लगे। रिटायरमेंट के बाद भी लोगों के दिल में उनके लिए सदैव सम्मान रहेगा और वे जहाँ भी पहुंचेंगे वहाँ उससे मिलने सभी वर्ग के लोग पहुंच ही जायेंगे क्योंकि कहते है कि किसी की अच्छाई और सच्चाई कभी नही भुलाया जा सकता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button