मुख्य खबरलोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

श्रीविष्णु महापुराण की पूर्णाहुति महारुद्राभिषेक के साथ सम्पन्न।

श्रीविष्णु महापुराण की पूर्णाहुति महारुद्राभिषेक के साथ सम्पन्न।

बिलाईगढ़ प्रज्ञा /न्यूज़ 24 छत्तीसगढ़/शैलेंद्र देवांगन

बिलाईगढ़ – बिलाईगढ़ राज परिवार के द्वारा संकल्पित श्री विष्णु महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का समापन राजमहल प्रांगण में सामूहिक महारुद्राभिषेक के साथ सम्पन्न हुआ।

इस दिव्य महा अनुष्ठान में राज परिवार के समस्त सदस्य गण व उनके संबंधी गण उपस्थित रहे।

साथ साथ नगरवासी भक्तवृंद जिसमें 108 परिवारों द्वारा अपने अपने घरों से 108 पार्थिव शिवलिंग निर्माण कर पूजा पंडाल में सामूहिक रुद्राभिषेक अर्चन किया गया।

व्यासपीठ आचार्य पं अनिल शुक्ला बसहा वाले एवं उनके सहयोगी गणों द्वारा वैदिक विधान से पूजा सम्पन्न कराया गया, इसी कड़ी में अनेक दिव्य पदार्थों से भगवान शिव का अभिषेक करवाए गए, अष्टोत्तर पूजन में 108 बिल्व पत्रों का अर्पण भगवान शिव के नाम मंत्रों द्वारा संपादित किया गया, अंत में सामूहिक भव्य आरती की गई जिससे वातावरण शिवमय भक्ति से ओत-प्रोत प्रतित हो रहे थे, व्यासपीठ से आचार्य श्री द्वारा समस्त भक्तों को आशीर्वाद प्रसाद प्रदान किया गया। राज परिवार द्वारा समस्त भक्तों के लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था की गई थी। आयोजक परिवार राजपरिवार के सर्व श्री बिलाईगढ़ राजा साहब परम श्रद्धेय ओंकारेश्वर शरण सिंह जी द्वारा भगवान शिव से अपने नगर एवं नगरवासियों के मंगल के कामना की गई तथा इसी कड़ी में उनके द्वारा शिव महापुराण कथा श्रवण का पुनः संकल्प लिया गया जो कि आगामी 2026 में संपन्न होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button