भटगांव पार्षद प्रतिनिधि संजीव साहू (गुड्डा) के नेतृत्व में सभी ऑफिसों को सेनेटाइज करके मास्क एवं सेनेटाइजर का किया वितरण…

भटगांव पार्षद प्रतिनिधि संजीव साहू (गुड्डा) के नेतृत्व में सभी ऑफिसों को सेनेटाइज करके मास्क एवं सेनेटाइजर का किया वितरण…
के पी पटेल / प्रज्ञा 24 न्यूज़ / 29 मई 2021
बलौदाबाजार – बलौदाबाजार जिले में कोरोना संक्रमण पहले से बहुत कम हुआ हैं लेकिन अभी भी कोरोना संक्रमण पूरा ख़त्म नहीं हुआ हैं। प्रशासन द्वारा सभी वर्ग के लोगों एवं व्यापारियों के हित में आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए धीरे धीरे लॉक डाउन में छुट जरूर किया जा रहा हैं और वहीं सभी शासकीय कार्यालयों और बैंको को भी 50 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ संचालित करने का आदेश दिया गया हैं जहाँ सभी को कोरोना से बचाव के नियम जैसे मास्क लगाना, सेनेटाइज का उपयोग एवं सोशल डिस्टेंस आदि का पालन करना अनिवार्य किया गया है।
इस कोरोना आपदा काल को ध्यान में रखते हुए नगर पंचायत भटगांव को पूर्ण रूप से कोरोना संक्रमण से मुक्त करने एवं संक्रमण के बचाव हेतु पार्षद प्रतिनिधि द्वारा भटगांव के सभी ऑफिसों को सेनेटाइज करवाया जा रहा है और कर्मचारियों को मास्क एवं सेनेटाइजर का का वितरण करके उसका सतत उपयोग करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
जहाँ भटगांव के वार्ड नं 2 पार्षद प्रतिनिधि संजीव साहू(गुड्डा) के नेतृत्व में सभी ऑफिसों को सेनेटाइज किया गया और मास्क व सेनेटाइजर वितरण किया गया। नगर के को ऑपरेटिव बैंक, स्टेट बैंक एवं ग्रामीण बैंक को सेनेटाइज करके मास्क औऱ सेनेटाइजर ऑफिसियल कार्य हेतु प्रदान किया गया।
को-ऑपरेटिव बैंक / स्टेटबैंक / ग्रामीण बैंक/ पोस्ट ऑफिस / प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र / कृषि उपज मंडी / विद्युत विभाग/ वन विभाग/ तहसील कार्यालय, pwd / महिला एवं बालविकास कार्यालय इन सभी जगहों में सेनेटाइज किया गया।





