छत्तीसगढ़मुख्य खबरलोकप्रिय

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर तुर्रीधाम में गंगा आरती व दीप प्रज्जवलन कर मनाया गया देव दीपावली

सक्ती। CG NEWS : जिले के प्रसिद्ध धर्मिक स्थल तुर्रीधाम में 27 नवंबर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर देव दीपावली का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हजारों धर्म प्रेमियों की उपस्थिति में हजारों की संख्या में दीप प्रज्जवलित कर मंगल कामना की गयी। इस अवसर पर मंदिर के समीप से बह रहे नदी में गंगा आरती भी किया गया। सक्ती क्षेत्र में इस तरह का आयोजन साल 2022 में पहली बार की गयी थी जहां महाकाल के भक्तों ने इसे भव्य रूप दिया था।

गौरतलब हो कि देव दीपावली पर्व प्रत्येक वर्ष कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है। हिंदू धर्म में दिवाली की तरह देव दीपावली का भी महत्व है। इस त्योहार को भी दीपों का त्योहार कहा जाता है। देव दिवाली का ये पर्व दीपावली के ठीक 15 दिन मनाया जाता है। देव दीपावली को लेकर सक्ती नगर के कांग्रेस नेता श्याम सुंदर अग्रवाल एवं विधायक प्रतिनिधि आनंद अग्रवाल, श्रीकृष्ण अग्रवाल, संजय अग्रवाल, राहुल अग्रवाल आदि ने बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के साथ पहुंचकर विधि विधान से पूजा अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली के लिए मंगल कामना किये।

पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल कहते है कि पौराणिक कथाओं के अनुसार इस दिन भगवान शिव ने राक्षस त्रिपुरासुर को हराया था और देवताओं को स्वर्ग वापस लौटाया था जिसकी खुशी में देवताओं ने इस दिन को देव दीपावली के रूप में मनाया था। उसी परंपरा अनुसार आज यहां देव दीपावली का उत्सव मनाया गया है। चंद्रपुर पदयात्रा समिति के सभी सदस्यों के द्वारा धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button