जनसेवा करने वाला बिलाईगढ़ थाना प्रभारी स्थानीय नेताओं के आखों में खटका…रिटायर्मेंट में केवल एक सप्ताह बचें थाना प्रभारी का ट्रांसफर.. जनसमूह ट्रांसफर की खबर सुनते ही किया थाना का घेराव… ट्रांसफर नहीं रुकने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी…
बिलाईगढ जनसेवा करने वाला थाना प्रभारी स्थानीय नेताओं के आखों में खटका…रिटायर्मेंट में केवल 9 दिन बचें थाना प्रभारी का ट्रांसफर..
थाना प्रभारी एस पी घृत लहरे के पक्ष में क्षेत्रवासियो ने बढ़ाया कदम… ट्रांसफर की खबर सुनते ही सभी वर्ग के लोग धरना देने पहुंचे पुलिस थाना…
थाना प्रभारी को लोकहित कार्य के लिए कई सम्मान भी मिल चुके हैं, अब उसका नाम बच्चे बच्चे के जुबान पर…
बलौदाबाजार- अक्सर आपने सभी जगह पुलिस के ख़ौफ़ को सुनते देखा होगा और पुलिस के साथ आम नागरिक भी बात करने को डरते हैं। पुलिस के खौफ से कई लोग थाना में किसी के खिलाफ शिकायत नहीं करते भी सुना होगा। लेकिन हम आपसे ऐसे पुलिस थाना प्रभारी की चर्चा कर रहे हैं जो केवल अपने पुलिस की नौकरी को सिर्फ लोकहित और जनहित में लगा दिया. जहाँ उसकी पोस्टिंग हुई उस पुलिस थाना या पुलिस चौकी के साथ पुरे क्षेत्र को क्राइम से मुक्त किया और लोगों के दिल में उनका सम्मान बढ़ता ही गया. बलौदाबाजार जिले के बिलाईगढ़ पुलिस थाना में पदस्थ श्री सरजू प्रसाद घृतलहरे जो कुछ माह पूर्व यहाँ ट्रांसफर हुए थे जिससे कुछ ही महीनों में बिलाईगढ़ का नक्सा ही बदल दिया जो अभी तक कोई थाना प्रभारी नहीं कर सके वो केवल कुछ महीनों में ही क्षेत्र से जुआ, सट्टा, अवैध शराब, गांजा आदि क्राइम को हटाने में सफल रहे. पुरे क्षेत्र में एस पी घृतलहरे एक दबंग थानेदार के रूप में निकल कर आये, सभी वर्ग के लोग उसका सम्मान भी करने लगे.
कोरोना काल में भी अपनी जान का न परवाह किए थाना प्रभारी एवं स्टॉफ गॉवो में जा जाकर कोरोना से बचाव हेतु मास्क, सोशल डिस्टेंस एवं वेकसीन लगवाने हेतु जागरूक करते रहे।
यहाँ तक बेरोजगार युवक, युवतियों एवं पिछड़े जनजातियों को उसके स्वरोजगार के लिए प्रेरित भी किए।
ज़िले के बिलाईगढ़ थाना प्रभारी की लोकप्रियता देखकर यहां की राजनेताओं का धड़कन बढ़ गया. उनकी रास्ता की कांटा नजर आने वाले दबंग थाना प्रभारी सरजू प्रसाद घृतलहरें की ट्रांसफर आखिरकार कर ही दिया गया। ट्रान्सफर की खबर सुनकर क्षेत्र के बड़े बूढ़े बच्चे नौजवान क्षेत्र के पार्षद, पंच, स्टूडेंट, व्यापारी संघ, मेडिकल एसोसिएशन प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, गली मोहल्ले के जनप्रतिनिधि, पढ़ने वाले छात्र छात्राओं, कृषक व्यापारीयो लोगों में मायूसी एवं गुस्सा तथा आक्रोश की भावना व्याप्त है एवं संयुक्त रूप से स्थांतरण के विरोध में धरना प्रदर्शन करने की योजना बना रहे हैं।
ऐसे ईमानदार थानेदार नहीं घर का सदस्य जैसे थे उसकी लोकप्रियता से बिलाईगढ़ के स्थानीय नेताओं के आखों में चुभने लगे थे जिसका राजनीतिक दृष्टि से स्थांतरण कर दिया गया । सरजू प्रसाद घृतलहरे के स्थानांतरण से बिलाईगढ़ परीक्षेत्र के लोगों में दुख व्याप्त है एवं पुलिस के उच्च अधिकारियों से निवेदन किया है कि सरजू प्रसाद घृतलहरे का ट्रांसफर आर्डर को तत्काल निरस्त किया जावे । स्थानांतरण नहीं रुकने की स्थिति में सरजू प्रसाद घृतलहरे का बिलाईगढ़ से ससम्मान ढंग से विदाई 31 मई को दिया जावेगा.
इसके पहले भी जब भटगांव थाना में उपनिरीक्षक सरजू प्रसाद घृतलहरे थाना प्रभारी पदस्थ हुए तो आसपास पूरा क्राइम रुक गया, यहाँ तक सबरिया डेरा सलोनीकला में कच्ची देशी शराब बनाने वालों को कई बार समझाकर गलत रास्ते से सही रास्ता दिखाया और गरीब बच्चों को पढ़ने में मदद दिया था जिससे भटगांव नगर सहित क्षेत्रवासियों के सभी वर्ग के लोगों में थाना प्रभारी के प्रति सम्मान होने लगा और सभी समाज के प्रमुख महिला संगठन, जनप्रतिनिधि, पंच सरपंच, महिला समूह इत्यादि इस कार्य के लिए थाना जाकर आभार प्रगट किए थे.भटगांव थाना को अपने घर की तरह सजाकर रखें थे . लेकिन एक दिन अचानक रातो रात उनका ट्रांसफर कर दिया गया. दूसरे दिन इसकी ट्रांसफर की सुचना मिलते ही ट्रांसफर के खिलाफ कई संगठन, समाज के लोग एवं महिला संगठन विरोध में खड़े होने वाले थे और धरना प्रदर्शन करने वाले थे लेकिन थाना प्रभारी के कई बार प्रार्थना करने पर धरना व प्रदर्शन को रोकना पड़ा.
उपनिरीक्षक सरजू प्रसाद घृतलहरे बिलाईगढ़ एवं भटगांव क्या पुरे जिले में जिस थाना में गए उस थाना के साथ पुरे क्षेत्र को क्राइम से मुक्त करने में सफल रहे और सभी जगह सम्मान मिला.
लेकिन इस बार थाना प्रभारी घृत लहरे के मना करने के बौजूद अब बिलाईगढ़ नगरवासी एवं क्षेत्रवासी दबंग थाना प्रभारी के पक्ष में खड़े हो चुके है जिस पर नेताओं की कहने पर ट्रांसफर होने की बात भी एक वेब पोर्टल न्यूज़ एवं कुछ लोगों के जरिये प्राप्त हो चूका है जिसके बाद अधीक्षक न चाहते हुए भी रिटायर्मेंट में 9 दिन बचें थाना प्रभारी का ट्रांसफर करना पड़ा। लोगों को अब पुलिस थाना में घृतलहरे जैसे थाना प्रभारी मिलना अब मुश्किल लग रहा हैं क्योंकि अभी तक जितने थाना प्रभारी मिले हैं आम लोगो के हित में कम केवल नेताओं और अधिकारियो के हित में अधिक कार्य करते नजर आये हैं.
अब देखना लाजमी होगा कि बलौदाबाजार अधीक्षक लोगों की मांग को पूरा करते हैं कि नहीं? ये तो समय ही बताएगा।
वहीं भटगांव एवं बिलाईगढ़ क्षेत्रवासियो को कई मुद्दों पर अपना उल्लू सीधा करने वाले नेताओं पर अब विश्वास उठते जा रहा हैं जिसका खामयाजा अब अगली चुनाव में देखने को मिल सकता है।












