व्याख्याता नरेन्द्र साहू बेस्ट टीचर ऑफ द ईयर 2024 राज्य अलंकरण अवार्ड से सम्मानित

*व्याख्याता नरेन्द्र साहू बेस्ट टीचर ऑफ द ईयर 2024 राज्य अलंकरण अवार्ड से सम्मानित*
बिलाईगढ़ /प्रज्ञा न्यूज़ 24 छत्तीसगढ़ /शैलेंद्र देवांगन
बिलाईगढ़। आज दिनाँक 25/02/2024 को दलित साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ की प्रान्तीय चयन समिति द्वारा वर्ष 2024 में छत्तीसगढ़ राज्य में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले महानुभावों में से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले कुल 31 लोगों को राज्य अलंकरण अवॉर्ड से सम्मानित किया गया, जिसमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धनसीर विकासखंड बिलाईगढ़ जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के व्याख्याता नरेन्द्र कुमार साहू को अकादमी की ओर से”बेस्ट टीचर ऑफ द ईयर 2024″ के राज्य अलंकरण अवार्ड से नवाजा गया। श्री साहू को यह अवार्ड उनके द्वारा शैक्षणिक, साहित्यिक व समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवम प्रभावोत्पादक कार्य करने की खुशी में अकादमी की प्रांतीय पुरस्कार चयन समिति के अनुमोदन के आधार पर प्रदान किया गया है। प्रशस्ति पत्र दलित साहित्य अकादमी के प्रांताध्यक्ष जी.आर.बंजारे (ज्वाला) के हस्ताक्षर से जारी किया गया है।
नरेन्द्र कुमार साहू को यह सम्मान संत, कवि एवम गुरु रविदास जयंती के अवसर पर दिनाँक 25/02/2024 को सिटी पार्क, गोंडवाना भवन, दशहरा मैदान के पास धमतरी में आयोजित राज्य अलंकरण समारोह 2024 में मंचस्थ अतिथियों के कर कमलों से साल, अलंकरण चयन पत्र और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. के.एल. टांडेकर, प्राचार्य शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव, अध्यक्षता राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक संजय कुमार मैथिल, विशिष्ट अतिथि विरेन्द्र साहू, डॉ. जगन्नाथ बघेल सामाजिक कार्यकर्ता एवम सुशीला देवी वाल्मीकि महा संरक्षक भारतीय दलित साहित्य अकादमी थी। उल्लेखनीय है कि दलित साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ द्वारा विगत 40 वर्षों से लगातार शासन के बिना किसी सहयोग के राज्य में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले योग्य एवम महान व्यक्तियों को निष्पक्ष रूप से प्रति वर्ष राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाता है, जिसके तहत इस वर्ष कुल 31 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
व्याख्याता नरेन्द्र साहू को “बेस्ट टीचर ऑफ द ईयर 2024” का राज्य अलंकरण से सम्मानित होने पर लक्ष्मीनारायण सिन्हा सहायक प्राध्यापक, शिवकुमारी साहू, सर्वेयर कृषि विभाग, ग्राम पंचायत धनसीर के सरपंच पदमा जनक साहू, फिरत राम साहू प्रधानपाठक, नीलिमा साहू शिक्षिका, सोमप्रभा साहू, प्रतिमा पटेल, अग्रेश्वर पटेल, यशवंत यादव पी.टी.आई., विमल राणा, वरुण साहू, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धनसीर के शिक्षक स्टॉफ में से व्याख्याता रामकुमार साहू, सतीश यादव, रश्मि साहू, कल्पना साहू, संजना साहू, सुनीता साहू एवम आकांक्षा साहू सहित ईष्ट मित्रों, परिजनों एवम शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त किया है।