बलौदा बाज़ारमुख्य खबरलोकप्रिय

युवक पर चाकू से किया जानलेवा हमला, एक नाबालिग समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

बलौदा बाजार भाटापारा : CG CRIME : जिले के लवन थाना क्षेत्र में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले 5 आरोपी और एक नाबालिग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक :- 102/2024 धारा 147.148.149.307 भादवि व 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।

प्रार्थी रामप्रवेश वर्मा निवासी कोरदा ने दिनांक 19.02.24 को लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 18.02 2024 के रात करीबन 08.00 बजे उसका लड़का शिवकुमार अपने साथी सतीश वर्मा और गालो प्रसाद वर्मा के साथ गांव में कीर्तन देखने गया था रात करीबन 11.30 बजे गालोप्रसाद वर्मा फोन कर बताया कि मदन वर्मा के घर के पास गांव का कार्तिक वर्मा अपने साथियों के साथ मिलकर शिवकुमार व सतीश को गाली गलौज कर मारपीट कर रहा है, मैं दूर भागकर बात कर रहा हूं जल्दी आ जाओ बोला तो सूचना पाकर प्रार्थी अपने परिवार के लोगो के साथ वहां पहुंचा तो देखा कि शिवकुमार वर्मा जमीन में बेहोश पड़ा था उसके पीठ में दोनों तरफ चाकू लगा था खून निकल रहा था तथा सतीश लड़खड़ा रहा था दोनों को तुरंत शासकीय अस्पताल लवन लेकर गये ने चोट को देखते हुए तुरत रिफर कर दिये तो शिवकुमार को बलौदाबाजार लेकर ईलाज हेतु भर्ती किये है जहां ईलाज चल रहा है की रिपोर्ट पर अप० क 102/2024 धारा 307,34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया है।

घटना की जानकारी मिलने पर उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया जिसके पालन में अति.पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी निरीक्षक केसर पराग के नेतृत्व में त्वरित कार्यवाही करते हुए सउनि संजीव सिंह राजपूत द्वारा प्रकरण के प्रार्थी गवाह व आहत से पुछताछ कर लगातार पतातलाश करते हुए आरोपीगण कार्तिक वर्मा, नागेश वर्मा, माखन वर्मा, राजकुमार वर्मा, पुष कुमार उर्फ लालु वर्मा सभी निवासी ग्राम कोरदा एवं 01 अपचारी बालक को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर सतीश वर्मा द्वारा कार्तिक के बहन से फोन पर बातचीत करने से नाराज होकर अपने साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना पता चला।

आरोपीगण द्वारा घटना में प्रयुक्त एक बटन स्प्रिंगदार चाकू व 2 बेल्ट बरामद कर जप्त किया गया तथा प्रकरण में धारा 147,148,149 भादवि व 25.27 आर्म्स एक्ट जोडी गयी एवं आरोपीगण व अपचारी बालक को आज दिनांक 22.02.2024 को रिमाड पर न्यायालय / किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया है। अपराध क्रमांक :- 102/2024 धारा 147.148.149.307 भादवि व 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!