कलेक्ट्रेट सारंगढ़ में निर्यात पर केंद्रित कार्यशाला 20 फरवरी को*


*कलेक्ट्रेट सारंगढ़ में निर्यात पर केंद्रित कार्यशाला 20 फरवरी को*
सारंगढ़ बिलाईगढ़,19 फरवरी 2024/जिले के किसान, व्यापारी या अन्य ऐसे व्यक्ति जो अपना उत्पाद को निर्यात करना चाहते हैं, उन सभी के लिए जानकारी हेतु कार्यशाला का सुनहरा अवसर है। महानिदेशक, विदेश व्यापार और विकास आयुक्त, नागपुर, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय भारत सरकार, उद्योग संचालनालय छत्तीसगढ़ एवं कलेक्टर जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में निर्यात बंधु स्कीम के अंतर्गत निर्यात आउटरिच कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार 20 फरवरी को प्रातः 11 बजे से कलेक्टर कार्यालय सारंगढ़ के सभाकक्ष में किया जा रहा है।
इस कार्यशाला में डीजीएफटी नागपुर. सूक्ष्म-लघु-मध्यम उद्यम विकास कार्यालय रायपुर, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, भारतीय स्टेट बैंक, भारतीय डाक, अमेजन ग्लोबल , इण्डिया मार्ट आदि के द्वारा निर्यात संवर्धन के लिये निर्यात वित्त विकल्पों, कस्टम प्रक्रिया, एमएसएमई ऋण, ई-कॉमर्स और डिजिटल मार्केटिंग सहित विभिन्न तरीकों से जिले के उत्पादों और सेवाओं की व्यापक और वैश्विक पहुंच बनाने के लिये एक मंच प्रदान करने संबंधी जानकारी दी जायेगी। निर्यात में रूचि रखने वाली औद्योगिक इकाईयां, कृषि उत्पादक संगठन, स्व सहायता समूह. राईस मिलर्स, इच्छुक उद्यमीगण आदि इस कार्यशाला में भाग लेकर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।









