बिलासपुरमुख्य खबरलोकप्रिय

पिक्चर अभी बाकी है….बिलासपुर में UP की तरह चला ‘बाबा बुलडोजर’ हत्यारे के अवैध दुकान पर कार्रवाई, पीड़ित के पिता ने की घर ढहाने की भी अपील

बिलासपुर । मनीषा पटेल । उत्तर प्रदेश की तरह ही छत्तीसगढ़ में भी बुलडोजर की कार्रवाई की जी रही है। रविवार देर शाम बिलासपुर के खमतराई रोड में अटल चौक के पास हत्या के आरोपी गोपी सूर्यवंशी के अवैध रूप से खोली गई दुकान पर निगम ने बुलडोजर चलाया

आपको बता दे सरकंडा क्षेत्र में 15 फरवरी की रात दीपक नाम के ड्राइवर की हत्या हो गई थी. मृतक के परिजनों ने भाजपा के प्रतिनिधिमंडल के जरिए डिप्टी सीएम अरुण साव और गृहमंत्री विजय शर्मा से मोबाइल पर बात की. पीड़ित ने रोते हुए डिप्टी सीएम और गृह मंत्री से अपने बेटे की हत्यारों के मकान पर बुलडोजर चलाने की मांग की थी. इस पर गृहमंत्री ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया था ।

नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार के निर्देश पर कार्रवाई

अधिकारियों के मुताबिक, अतिक्रमण कर दुकान और मकान बनाने वाले के खिलाफ नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार के निर्देश पर कार्रवाई की जारी है। इसी के तहत गोपी सूर्यवंशी और अन्य अवैध काब्जाधारी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। नगर निगम मामले ने जब जांच किया तो आरोपी का दुकान अवैध पाया गया. जिसके बाद निगम की टीम ने आरोपी के दुकान पर बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की है. इसके साथ ही सरकारी जमीन पर बने मकान पर नोटिस चस्पा कर 24 घंटे के अंदर अवैध निर्माण हटाने को कहा है। अवैध कब्जा नहीं हटाने पर उसे तोड़ने का अल्टीमेट दिया गया है.

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!