महासमुंद
BIG NEWS : 52 पत्तीयों के साथ पकड़े गए 11 जुआरी, मौके से 41 लाख जप्त..
BIG NEWS : 52 पत्तीयों के साथ पकड़े गए 11 जुआरी, मौके से 41 लाख जप्त..
महासमुंद। जिला पुलिस ने नेचर बास्केट फार्म हाउस दबिश देकर 11 जुआरियों को दबोचा है। पुलिस ने मौके पर 41 लाख रुपए समेत 5 लग्जरी वाहन और 12 नग मोबाइल बरामद किया है। सभी जुआरियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है।
उल्लेखनीय है कि कोरोना पर लगाम लगाने के लिए जिला प्रशासन ने लॉकडाउन का ऐलान किया है। जिसके चलते सब कुछ बंद है, वहीं कई लोग ऐसे भी है जो लॉकडाउन के नियमों को लेकर जमकर लापरवाही बरत रहे हैं। इसी क्रम में महासमुंद में जुआ का बड़ा खुलासा हुआ है।




