नेगुरडीह (नवागढ़ ) मे 12 से 15 फ़रवरी तक 108 कुण्डीय राष्ट्र जागरण अभियान गायत्री महायज्ञ का आयोजन आज निकलेगी भव्य मंगल कलश एवं शोभा यात्रा, 6 स्थानों से एक साथ कलश यात्रा
नेगुरडीह (नवागढ़ ) मे 12 से 15 फ़रवरी तक 108 कुण्डीय राष्ट्र जागरण अभियान गायत्री महायज्ञ का आयोजन
आज निकलेगी भव्य मंगल कलश एवं शोभा यात्रा, 6 स्थानों से एक साथ कलश यात्रा

जांजगीर – अखिल विश्व गायत्री परिवार विकासखंड नवागढ़ के द्वारा देव संस्कृति विद्यालय नेगुरडीह ( नवागढ़ ) मे 12 से 15 फ़रवरी तक 108 कुण्डीय राष्ट्र जागरण अभियान गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया है.
वहीँ आज दोपहर 1 बजे से भव्य मंगल कलश एवं शोभा यात्रा 6 स्थानों से निकलेगी जो लिंगेश्वर मंदिर नवागढ़, गंगाजल, किरीट, सेमरा, कटौद एवं नेगुरडीह से कलश यात्रा निकलेगी जो नेगुरडीह बस्ती मे मिलेगी.जहाँ से फिर पूरा कलश व शोभायात्रा पुरे ग्राम का भ्रमण करते हुये कार्यक्रम स्थल पहुंचेगी.
आज कलश यात्रा के साथ कार्यक्रम की शुरुवात होगी जहाँ 4 बजे से युग संगीत एवं सन्देश दिया जायेगा. तत्पश्चात कल 13 फ़रवरी देव पूजन व 108 गायत्री महायज्ञ, 14 को विभिन्न संस्कार एवं यज्ञ और 15 को पूर्णाहुति के साथ कार्यक्रम का समापन होगा.
वहीँ कार्यक्रम मे हजारों की संख्या मे श्रद्धालुगण एवं गायत्री परिवार के परिजन पहुंचने की संभावना है. पुरे जांजगीर जिले के साथ सारंगढ़ बिलाईगढ़, बलौदाबाजार, शक्ति, महासमुंद, बिलासपुर, कोरबा इत्यादि से गायत्री परिवार के सदस्य व श्रद्धालुगण पहुंच रहे हैं. यह जांजगीर जिले, नवागढ़ ब्लॉक का ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा.




