बलौदा बाज़ारसामाजिक

समाज प्रमुख एवं जनप्रतिनिधि आगें आकर लोगों को टीकाकरण के लिए करें प्रेरित, तभी शत प्रतिशत टीकाकरण संभव- कलेक्टर,सभी समाज प्रमुखों ने एक सुर में कहा सब मिलकर करेंगे सहयोग

समाज प्रमुख एवं जनप्रतिनिधि आगें आकर लोगों को टीकाकरण के लिए करें प्रेरित,तभी शत प्रतिशत टीकाकरण संभव- कलेक्टर

 टीकाकरण को लेकर कलेक्टर ने की सभी समाज प्रमुखों एवं जनप्रतिनिधियों से की बातचीत

सभी समाज प्रमुखों ने एक सुर में कहा सब मिलकर करेंगे सहयोग

के पी पटेल / प्रज्ञा 24 न्यूज़ / 17 मई 2021

बलौदाबाजार – क़लेक्टर सुनील कुमार जैन ने टीकाकरण को लेकर जिलें के सभी समाज प्रमुखों एवं जनप्रतिनिधियों से 16 मई को वीडियो कॉन्फ्रेंस में बातचीत कर जिलें में कोरोना संक्रमण की मौजूदा स्थिति से अवगत कराया गया। उन्होंने कहा कि जिलें में धीमी गति से टीकाकरण होना एक गंभीर चुनौती बनती जा रहीं। टीकाकरण के बिना कोविड के खिलाफ लड़ाई को जीता नही जा सकता है। समाज प्रमुख एवं जनप्रतिनिधि आगें आकर लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें तभी शत प्रतिशत टीकाकरण संभव हो पाएगा। समाज के सहयोग बिना यह टीकाकरण अभियान सफल नही हो पायेगा। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों एवं समाज प्रमुखों से कहा कि आप सभी अपनें अपने स्तर में टीकाकरण को लेकर लोगों को जागरूक करें। साथ ही टीकाकरण के संबंध में फैलायी जा रही अफवाहों एवं भ्रामक प्रचारों का तीव्र विरोध करें। टीकाकरण पूरी तरह सुरक्षित है कोविड के खिलाफ एक रामबाण दवा है। बेहतर स्वास्थ्य एवं स्वस्थ समाज के लिए टीकाकरण बहुत ही अनिवार्य है। उन्होंने आगें कहा कि आप लोगों के माध्यम से जो संदेश जाएगा वह समाज के अंतिम व्यक्ति तक जाता है अतः आप सभी इस दिशा में अवश्य कार्य कर लोगों को प्रेरित करें। इस दौरान समाज प्रमुखों ने भी टीकाकरण में हो रही समस्याओं एवं अपने महत्वपूर्ण सुझाव कलेक्टर को दिए। जिस पर केलक्टर ने सभी के सुझावों को स्वीकार करते हुए आगामी कार्य योजना में उसे शामिल करने की बात कही।

शादियों एवं अन्य सामाजिक कार्यक्रमों में सँख्या को करें सख्त नियंत्रण

कलेक्टर ने कहा कि इस संक्रमण के दौर में ना जाने हम सब अपने आसपास बहुत से लोगो एवं रिश्तेदारों को खोया है। आगें भविष्य में इस तरह कोई दुर्घटना ना हो इसके लिए हमें अभी से सचेत होना पड़ेगा। संक्रमण को बढ़ाने में सामुहिक कार्यक्रम का भी एक बड़ा योगदान रहा है। आप सभी शादियों एवं अन्य सामाजिक कार्यक्रमों में निर्धारित सँख्या में ही लोगों शामिल करनें के लिए प्रेरित करें।

गावों को समूह बना के करें टीकाकरण

टीकाकरण को लेकर एक महत्वपूर्ण सुझाव समाज प्रमुखों द्वारा दिया गया। जिसमें 4-5 गांवों आपस में मिलाकर क्लस्टर बनाने की बात कही गयी एवं टीकाकरण टीम को उस गांव में भेजा जाये जिससे निश्चित ही सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो सकतें है। कलेक्टर ने इस सुझाव को शासन स्तर में पहुंचाने की बात कही।

सभी समाज प्रमुखों ने एक सुर में कहा सब मिलकर करेंगे सहयोग

सभी समाज प्रमुखों ने एक सुर में कहा हम सब मिलकर टीकाकरण अभियान में सहयोग करेंगे एवं कोरोना के खिलाफ लड़ाई में समाज के लोगों को जागरूक करनें में आगें आएगें। सभी ने कहा जिला जल्द से जल्द कोरोना मुक्त हो इस दिशा में आगें बढ़ते हुए कार्य करेंगें। इस दौरान पुलिस अधीक्षक आई के एलेसेला, अपर कलेक्टर राजेंद्र गुप्ता एवं जिला पंचायत सीईओ डॉ फरिहा आलम सिद्की भी उपस्थित थे। यह बातचीत ऑनलाइन माध्यम से की गयी इस दौरान जिलें के सभी विकासखण्ड मुख्यालय में समाज के प्रमुखों एवं जनप्रतिनिधि गण उपस्थित थे। जो कलेक्टर से सीधा संवाद स्थापित किए। इसमें मुख्य रूप से आदिवासी, सतनामी,सर्व ब्राम्हण,कुर्मी,साहू, गोंड,मरार,सिंधी,नाई,यादव,एवं अन्य प्रमुख समाजों के प्रतिनिधि गण के साथ ही सिख,मुस्लिम एवं ईसाई समाज के प्रतिनिधि गण उपस्थित थे।जनप्रतिनिधियों के रूप में नगरीय निकायों,जनपद पंचायत के सदस्य बड़ी सँख्या में उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!