बलौदा बाज़ारलोकप्रियस्वास्थ्य

बिलाईगढ़ बी ई ओ एस .एन. साहू के नेतृत्व में विकासखंड के शिक्षको ने सामूहिक रूप से सहयोग राशि इकट्ठा कर कोरोना महामारी से बचाव हेतु विभिन्न मेडिकल सामग्री स्वास्थ्य केंद्र को किया भेंट…

बिलाईगढ़ बी ई ओ एस .एन. साहू के नेतृत्व में विकासखंड के शिक्षको ने सामूहिक रूप से सहयोग राशि इकट्ठा कर कोरोना महामारी से बचाव हेतु विभिन्न मेडिकल सामग्री स्वास्थ्य केंद्र को किया भेंट…

बलौदाबाजार : बलौदाबाजार जिले के बिलाईगढ़ विकासखंड शिक्षा अधिकारी एस.एन. साहू के नेतृत्व में विकासखंड के शिक्षको ने सामूहिक रूप से सहयोग राशि इकट्ठा कर कोरोना महामारी से बचाव हेतु 11 नग ऑक्सीजन सिलेंडर, 08 ऑक्सी फ्लो मीटर, 02 आक्सीजन कनस्ट्रेटर मशीन, सर्जिकल ग्लब्स, डिजिटल थर्मामीटर, सेनिटाइजर, सर्जिकल मास्क, सर्जिकल कैप आदि मेडिकल सामाग्री आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ को भेंट किया। ये सामग्री सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़, कोविड सेंटर गोविंदवन, सरसींवा व भटगांव के लिये उपलब्ध कराया गया है। वही बीईओ एस. एन. साहू ने सहयोग करने वाले समस्त शिक्षकों का आभार ब्यक्त किया। साथ ही एसडीएम टी आर माहेश्वरी ने इस पुनीत कार्य के लिये समस्त शिक्षकों को बधाई दिया है।

बता दे कि इस कोरोना काल मे स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, सफाई विभाग के बाद शिक्षक कोरोना वरियर्स के प्रथम पंक्ति में खड़े होकर सेवा दे रहे है। शिक्षक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए कांटेक्ट ट्रेसिंग, आइसोलेशन सर्वे, टीकाकरण, दवाई वितरण, प्रचार प्रसार में दिन रात सेवा दे रहे है। वही सेवा करते हुए कई शिक्षक दिवंगत हो चुके है, ऐसे में ये विभाग की अनुकरणीय पहल है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से बीपीएम सुश्री संध्या दीवान, डॉ प्रकाश कुर्रे, डॉ प्रधान, सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी डीपी सोनी, भोई सर, जनपद पंचायत बिलाईगढ़ के सीईओ केपी गायकवाड़, कमलेश चंद्रा, एसएस सबर, मनीष साहू, पंचराम साहू सहित शिक्षक साथी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!