शा.टी.सी.एल.पी.जी. कालेज़ द्वारा कोरोना महामारी से बचाव जागरुकता व वैक्सीन पर वर्चुअल वेबिनार का आयोजन

जांजगीर :शा.टी.सी.एल.पी.जी. कालेज़ द्वारा कोरोना महामारी से बचाव जागरुकता व वैक्सीन पर वर्चुअल वेबिनार का आयोजन…
जांजगीर – शासकीय टी.सी.एल.पी.जी. कालेज जांजगीर, विधि विभाग, एन. एन.एस.,एन.सी.सी.रेड क्रास रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में कोरोना महामारी से बचाव जागरुकता वैक्सीन का महत्व कोरोना महामारी के लिये उच्चतम न्यायालय ,उच्च न्यायालयों के दिशा निर्देश,भ्रान्तियाँ इन सभी महत्वपूर्ण विषयों पर वर्चुअल वेबिनार का आयोजन किया गया जिसमें मुख्यव क्ता के रूप में डा.बुध्देश्वर सिहं (एम.बी.बी.एस.,एम.डी.(कैंसर विज्ञान) डा.भीमराव अंबेडकर चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर के द्वारा बताया गया की करोना से बचने के लिये वैक्सीन जरुर लगवाएं मास्क का उपयोग करे थोड़ा सा भी सिमटम दिखे तो तत्कात टेस्ट कराये ,गर्म भोजन ग्रहण करे, कोविड प्रोटोकाल का पालन करे, और साथ ही वैक्सीन पर विभिन्न प्रकार की जो भ्रान्तियाँ फैलायी जा रही हैं इसे उन्होने सिरे से खारिज किया वैक्सीन पुर्ण रूप से सुरक्षित है और सभी को लगवाना है.
इन सभी मुद्दों पर सर ने विशेष रूप से प्रकाश डाला । वही इस कार्यक्रम में विशेष अतिथी के रूप में उपस्थित डा. आभा सिन्हा मैम कार्यक्रम अधिकारी एन.एस.एस.एवं एच.ओ.डी.विधि विभाग टी.सी.एल.कालेज जांजगीर के द्वारा आज नर्स दिवस पर सभी नर्स को बधाई दी गई तथा वैश्विक कोरोना महामारी के अवधि में अपनी जान की परवाह किये बिना लोंगों की निस्वार्थ भाव से सेवा कर रहे सभी नर्सेस के जज्बे को सलाम किया गया.
विशेष अतिथी के रूप में उपस्थित श्री पी.के. भट्ट सर (डायरेक्टर भट्ट कैरियर एंड सेपर बिलासपुर) द्वारा इस कोरोना महामारी के सन्दर्भ में उच्चतम न्यायालय,) उच्च न्यायालय के विभिन्न दिशा निर्देश जो राज्यों को दिये गये है उनके अनुपालन,देश में महामारी एक्ट के तहत डिस्टिक मजिस्ट्रेट को दी गई शक्ती,राज्य शासन को किसी भी शासकिय या अशासकिय स्थान को कोरेनटाइन सेंटर बनाने की शक्ति देश में आक्सीजन सिलेंडर की आपूर्ति हेतू केंद्र सरकार को विशेष रूप से सुप्रिम कोर्ट द्वारा दी गई गाइड लाइन जैसे अतिमहत्वपुर्ण विषयों पर श्री भट्ट सर के द्वारा विस्तार से जानकारी प्रदान की गई वही कार्यक्रम में विशेष अतिथी के रूप में उपस्थित प्रो. बी.के.पटेल सर जिला संगठक राष्ट्रीय सेवा योजना एवं प्राचार्य नवीन शासकीय महाविद्यालय नवागढ़ के द्वारा कोरोना महामारी के इस भीषण दौर में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों के द्वारा जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर फ्रंटलाईन कोरोना वारियर के रूप में किये जा रहे कार्य के बारे में अवगत कराया गया नवागढ़ ब्लाक के अमोरा स्कूल के स्वयं सेवकों द्वारा गांव में कोरोना के प्रति जागरुकता सेनेटाईजर का छिड़काव लोगों को मास्क बाँटना जैसे साहसिक कार्य किये गये है जिसे राष्ट्रीय स्तर पर पहचान प्राप्त हुई है इस बारे में विस्तार से अवगत कराया गया साथ ही पटेल सर जिले के विभिन्न राष्ट्रीय सेवा योजना इकाईयों के साथ मिलकर ऐसे कार्यो के लिए सतत रूप से स्वयं सेवकों का मार्गदर्शन कर रहे है पटेल सर के द्वारा इस पुरे कार्यक्रम को संचालित कर रहे खिलेश्वर कटकवार छात्र एल-एल.बी.अन्तिम तथा प्रदीप गवेल छात्र एल-एल.-बी.अन्तिम और टेक्नीक्ल एक्सपर्ट सृजन शर्मा बी.ए.अन्तिम के इस प्रयास और मेहनत की तारिफ की और अपना आशीर्वाद प्रदान किया.
इस कार्यक्रम में एल-एल.बी., बी.ए. बी.एस-सी. ,बी.काम., एन.एस.एस. एन.सी.सी.के छात्र छात्राएँ अन्य कालेज के प्राचार्य, प्रोफेसर सभी की उपस्थिति रही.
कार्यक्रम का संचालन खिलेश्वर कटकवार के द्वारा किया गया और उनकी टीम में टेक्नील एक्सपर्ट की भुमिका निभा रहे सृजन शर्मा तथा डा.साहब को आमंत्रित करने के लिये.
विशेष योगदान देने वाले प्रदीप कुमार गवेल सहित पूरी टीम के इस छोटे से प्रभावशाली प्रयास को कालेज के प्राचार्य श्री अम्बिका प्रसाद वर्मा सर,विधि विभाग की एच.ओ.डी., डा.श्रीमती आभा सिन्हा मैम,कार्यक्रम संयोजक डा.अभय सिन्हा सर श्री जी.एन सिहं सर,श्रीमती झरना चौबे, मैम,श्री नरेश आजाद सर, सभी ने इस कार्यक्रम की प्रशंसा की और इस प्रयास को सराहा तथा सभी छात्र छात्राओं को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की तथा कोरोना काल अवधि में ऐसे कार्यक्रम सतत रूप से चलते रहना चाहिये इसके लिये पूरी टीम का मार्गदर्शन किया अन्त में छात्र प्रदीप कुमार गवेल द्वारा सभी का आभार प्रगट किया गया तथा सभी प्रतिभागियों को ई सर्टीफिकेट प्रदान कर विधिवत कार्यक्रम की घोषणा की गई.






