

रायपुर: हरेंद्र बघेल : महिला कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंच चुकी है. राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद अलका पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंची है. अलका लम्बा आज और कल यानी दो दिन छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेगी.
बता दें, कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष लाम्बा कुछ देर पहले ही रायपुर हवाई अड्डा पहुंची. यहाँ उनका महिला कांग्रेस ने जोरदार स्वागत किया. अलका सुबह 11:00 बजे राजीव भवन पहुंचेंगी और उनका स्वागत वंदन अभिनंदन किया जाएगा.
दोपहर 12:00 बजे कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी. दोपहर 1:00 बजे प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी बैठक होगी. जिसमें महिला कांग्रेस प्रदेश पदाधिकारी शामिल होंगे.
धमतरी में महिला कार्यकर्ता सम्मेलन का 29 जनवरी को आयोजन किया जा रहा है जिसमें मुख्य रूप से महिला कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य सभा सांसद फूलों देवी नेताम मौजूद रहेंगी.











