अवैध शराब बिक्री करते 01 आरोपी गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से 03 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 300/रू. जप्त…
अवैध शराब बिक्री करते 01 आरोपी गिरफ्तार…
आरोपी के कब्जे से 03 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 300/रू. जप्त…
चंद राम बंजारे/ प्रज्ञा 24 न्यूज़ / 05 मई 2021
बिलाईगढ़ – थाना प्रभारी सरजू प्रसाद घृतलहरे उपनिरीक्षक के नेतृत्व में सउनि पी. के. जांगड़े प्र.आर. मनोहर सिंह पारेश्वर, आरक्षक भूवनेश्वर कोसले, कमल कोसले, ओमप्रकाश साहू द्वारा दिनांक 05.04.2021 को ग्राम भ्रमण एवं अवैध जुआ शराब रेड कार्यवाही पर रवाना हुआ था कि मुखबीर से सूचना मिली कि उलट नाली के पास ग्राम मल्दी के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है कि सूचना तस्दीक पर हमराह स्टाफ एवं गवाहन के घटना स्थल पहुंचकर रेड कार्यवाही घेराबंदी कर आरोपी जितेन्द्र कुमार साहू पिता सुधाराम साहू उम्र 28 साल साकिन मल्दी थाना बिलाईगढ़ जिला बलौदा बाजार को पकड़ा तथा उसके कब्जे से एक 05 लीटर वाली सफेद रंग के प्लास्टिक जरीकेन में 03 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब भरी हुई कीमती 300/रूपयें को समक्ष गवाहन के जप्त कर आरोपी को अवैध शराब बिक्री करने एवं रखने के संबंध में धारा 91 नोटिस देने पर किसी प्रकार का दस्तावेज पेश नही करने पर आरोपी का कृत्य धारा 34 (ए) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 67/2021 धारा 34 (ए) आबकारी एक्ट की कार्यवाही की गई है।


