सबके राम, जय श्री राम के जयकारे से गूंज उठा बिरतिया बाबा की नगरी कैथा


सबके राम, जय श्री राम के जयकारे से गूंज उठा बिरतिया बाबा की नगरी कैथा
जांजगीर चाम्पा – श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के पवन पर्व को जैजैपुर के पवित्र ग्राम कैथा में युवा वर्ग एवम सभी ग्राम वासियों द्वारा भव्य रूप से मनाया गया।इस आयोजन को सफल बनाने के लिए युवाओं ने 15 दिन से कड़ी मेहनत किया है। ग्राम को भगवा मई तोरण एवम झंडो से सजाया गया।
आयोजन मे मुख्य आकर्षण का केंद्र रथ में विराजमान श्री राम जानकी की झांकी थी। साथ ही भव्य भंडारे का आयोजन किया गया था राहगिरो को खीर पूरी हलवा का प्रसाद वितरण किया गया । वही इस आयोजन में महिलाएं भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिए ।
इस आयोजन मे कृष्णो प्रसाद , शत्रुघन यादव, रामलाल खूंटे, वीरेंद्र जायसवाल, अशोक जायसवाल, रामरतन , मटुक लाल, रामकुमार जायसवाल, रामनरेश ,खगेंद्र ,मुन्ना कश्यप , गणेश यादव , बबलु यादव ,दुर्गेश कश्यप एवम समस्त ग्राम वाशी उपस्थित थे।








