बस्तर

दूल्हे ने कराया कोरोना टेस्ट, रिपोर्ट सामने आने पर…सबके होश उड़ गए 

दूल्हे ने कराया कोरोना टेस्ट, रिपोर्ट सामने आने पर…सबके होश उड़ गए

बस्तर – विवाह हर किसी व्यक्ति के लिए एक बेहद अहम पल होता है। विवाह का पवित्र बंधन एक स्त्री और पुरुष के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है जहां वे निजी बंधन में बंधकर एक नए जीवन की शुरुआत करते हैं। हर युवक की ख्वाहिश होती है की अपने विवाह के दिन वो ढोल बाजे और ढेर सारे बारातियों के संग अपनी दुल्हन को ब्याहने जाए। किंतु अगर विवाह लॉकडाउन के दौरान करनी हो तो इसमें उतना उत्साह नहीं रह जाता। पर फिर भी कुछ युवक ऐसे होते है जो अपनी निजी जीवन से बढ़कर सामाजिक जीवन को महत्व देते है। शादी बारात के उत्साह से अधिक वे समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को मानते है।

बस्तर जिले के ग्राम बोरपदर के निवासी श्री चैन सिंह ठाकुर ने आज व्यक्तिगत तौर पर ही नही अपितु सामाजिक दृष्टिकोण से भी मिसाल कायम की है। दूल्हा बनकर अपनी दुल्हन को ब्याहने सुकमा जिले के ग्राम कुमाकोलेंग आ रहे श्री चैन ने मंडप की ओर प्रस्थान करने से पहले अपना और अपने परिजनों सभी का कोरोना जांच करवाने को प्राथमिकता दी। शादी के पवित्र बंधन में बंधने से पहले उन्होंने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाई। उन्होंने कहा की पहले सामाजिक जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है, इस कठिन दौर में हमे जरूरत है की लापरवाही करके समाज के लिए उलझन या समस्या पैदा करने के बजाय अपनी जिम्मेदारी समझे और कोरोना जांच करवाए। शासन प्रशासन को कोरोना संक्रमण की रोकथाम में अपना योगदान दे। उन्होंने गांव जाने के पहले सुकमा जिले के तोंगपाल जांच नाके में स्वत: कोविड जांच कराया और साथ में सारे बारातियों को भी कोविड टेस्ट कराने को कहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!