मुख्य खबरलोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

मकर संक्रांति के पावन अवसर पर महानदी तट सलिहाघाट भटगांव मे मेला का आयोजन सैकड़ो हजारों की संख्या मे आस्था की डुबकी लगाने पहुंच रहें है आसपास के श्रद्धालुगण 

मकर संक्रांति के पावन अवसर पर महानदी तट सलिहाघाट भटगांव मे मेला का आयोजन

सैकड़ो हजारों की संख्या मे आस्था की डुबकी लगाने पहुंच रहें है आसपास के श्रद्धालुगण 

भटगांव/बिलाईगढ़ : भटगांव से लगभग 9 किमी की दुरी पर छत्तीसगढ़ की गंगा महानदी बहती है जो सलिहाघाट ग्राम के अंतर्गत आता है. यहाँ प्रत्येक वर्ष मकर संक्रांति के अवसर पर एक दिवसीय मेला लगता है जहां भटगांव तहसील के अंतर्गत लगभग 70 गांव के लोग यहाँ आस्था की डुबकी लगाने आते हैं और वहीँ बसंतपुर बिर्रा नदी के दूसरे किनारे भी बिर्रा के आसपास गांव के लोग भी आस्था की डुबकी लगाने पहुंचते हैं.

वहीँ इस वर्ष कलेन्डर के अनुसार दो दिन का मकर संक्रांति बताया गया है जिसके अनुसार 14 जनवरी और 15 जनवरी दोनों दिन मेला लगेगी और पुण्यतिथि व शुभ मुहूर्त 15 जनवरी को बताया गया जिससे 14 जनवरी को महानदी मे आस्था की डुबकी लगाने सभी वर्ग के लोग हजारों की संख्या मे पहुंच रहें हैं. वहीँ भीड़ मे कोई घटना घटित न हो इसलिए भटगांव थाना पुलिस की भी ड्यूटी लगाई गई है जहाँ पुलिस चारो तरफ निगरानी रखी हुई है. मेले मे बच्चों के लिए झूले, खिलौने के दुकान, विभिन्न चौपाटी, नास्ता दुकान, श्रृंगार दुकान आये हुये है जहाँ लोगों की भीड़ देखने को मिल रहा है और वहीँ कल 15 जनवरी सोमवार को पुण्यतिथि और शुभ मुहूर्त होने के कारण और भीड़ होने की संभावना है.

वहीँ जिला कलेक्टर द्वारा 15 जनवरी मकर संक्रांति पर सभी स्कूलो मे छुट्टी का आदेश भी दे दिये है जिससे अब स्कूल के बच्चों व स्टॉफ मे भी महानदी मे आस्था की डुबकी लगाने का मौका मिलेगा जिससे बच्चों और स्टॉफ मे खुशी का माहौल है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!