BIG NEWS : छत्तीसगढ़ में कोरोना का कोहराम… सरकारी आंकड़ों की जुबानी… समझें और संभले

BIG NEWS : छत्तीसगढ़ में कोरोना का कोहराम… सरकारी आंकड़ों की जुबानी… समझें और संभले
रायपुर – छत्तीसगढ़ में पिछले तीन दिनों से औसतन 200 लोगों की मौत हो रही है। शनिवार को प्रदेश में 208 मौतें हुईं। इससे पहले शुक्रवार और गुरुवार को भी मौतों का आंकड़ा 200 के पार ही था। दूसरे राज्यों में कर्नाटक में भी 208 मौतें दर्ज हुईं। वहीं, उत्तर प्रदेश में 222, दिल्ली में 357 और महाराष्ट्र में सबसे अधिक 676 लोगों की मौत हुई। छत्तीसगढ़ से दो गुने से अधिक केस के बावजूद केरल में केवल 25 मौत हुई है।
छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण का कोहराम जारी है। देश के टॉप-5 संक्रमित राज्यों में शुमार छत्तीसगढ़ में हर दिन 15 हजार से अधिक मरीज मिल रहे हैं। शनिवार को प्रदेश में 57,225 टेस्ट हुए और 16,731 नए मरीज मिले। 13,348 लोग इलाज के बाद ठीक हुए। हर दिन मिलने वाले मरीजों के मामले में छत्तीसगढ़ देश का 6वां राज्य है। रोज ठीक होने वाले मरीजों की दूसरी सबसे कम दर वाले प्रदेशों में इसका चौथा स्थान है।
छत्तीसगढ़ में मरीजों के ठीक होने की रफ्तार 79% प्रतिशत है। यानी हर 100 मरीजों में 79 लोग ठीक हो जा रहे हैं। रिकवरी के मामले में छत्तीसगढ़ से भी खराब स्थिति उत्तर प्रदेश की है। यूपी में 71.5% लोग ही ठीक हो रहे हैं। कर्नाटक में 30% और केरल में केवल 26% रिकवरी रेट है। ठीक होने की सबसे अधिक दर दिल्ली में हैं। जहां 89% लोग ठीक हो चुके हैं।