मुख्य खबरलोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

धान तौल में किसानों से ज्यादा और स्टेक के धान में कम पाए जाने पर एसडीएम वासु जैन ने प्रबंधक को दिया नोटिस*

*धान तौल में किसानों से ज्यादा और स्टेक के धान में कम पाए जाने पर एसडीएम वासु जैन ने प्रबंधक को दिया नोटिस*

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 12 जनवरी 2024

सारंगढ़ एसडीएम आईएएस वासु जैन गुरुवार की रात बरमकेला ब्लॉक के ग्राम कंठीपाली के धान खरीदी केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस केंद्र में किसानों से तौल किए गए धान बोरी में 2 किलो ज्यादा धान और भंडारित (स्टेक) किए गए धान को तौलाया गया तो धान बोरी में 3 से 4 किलो कम धान पाया गया। एसडीएम श्री जैन ने किसानों से इस संबंध में बातचीत किया और इसका पंचनामा तैयार किया गया।

एसडीएम ने इसमें जांच के लिए समिति प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और सहायक पंजीयक को कार्यवाही के लिए भी पत्र लिखा है। इस अवसर पर तहसीलदार श्री आयुष तिवारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!