छत्तीसगढ़लोकप्रिय

किराना दुकान में लगी भीषण आग, सारा सामान जलकर खाक

दुर्ग : CG NEWS : भिलाई के खुर्सीपार स्थित एमपीआर रोड में माय लाइक टेलर व किराना दुकान में लगी देर रात भीषण आग लग गई, इस आगजनी की घटना में दुकान में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया है।

बताया जा रहा है कि, आग रात दो बजे के आस पास लगी है। प्रथम दृष्टया आग शॉर्ट सर्किट से होना बताया जा रहा है, दुकान के लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को फोन किया गया, आसपास के भी लोग जाग गए थे, मौके पर पहुंचे 5 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों से आग पर काबू पाया। लेकिन दुकान में रखे सामान सब जल कर राख हो गए हैं, कितने का नुकसान हुआ है इसका आकलन अभी बाकी है, फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!