मुख्य खबरलोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

कलेक्टर श्री चौहान ने बांसउरकुली में पीएम आवास का निरीक्षण किया*

*कलेक्टर श्री चौहान ने बांसउरकुली में पीएम आवास का निरीक्षण किया*

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 11 जनवरी 2024

कलेक्टर श्री के एल चौहान ने बिलाईगढ़ विकासखंड के ग्राम बांसउरकुली में पूरे हो चुके पीएम आवास ग्रामीण का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने हितग्राही नरबाई पति बलदराम और एक अन्य हितग्राही के घर जाकर उनसे बातचीत की। कलेक्टर ने रसोई में गैस सुविधा का निरीक्षण किया और गैस से खाना पकाते हो या नहीं, हितग्राहियों ने रसोई गैस से खाना बनाने का जवाब दिया। इस दौरान दोनों हितग्राहियों को कलेक्टर ने पुरस्कार प्रदान किया। दोनों हितग्राही परिवार ने प्रधानमंत्री आवास योजना से पक्का घर प्राप्त होने पर खुशी जाहिर किया। इस अवसर पर एसडीएम डॉ. स्निग्धा तिवारी, परियोजना निदेशक हरिशंक चौहान, सीईओ योगेश्वरी बर्मन उपस्थित थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!