

रायपुर। RAIPUR NEWS : कारगिल विजय दिवस के अवसर पर खालसा उच्चतर माध्यमिक शाला में विद्यार्थियों को राष्ट्र की सेवा के लिए शपथ दिलाई गई, इस अवसर पर प्रेरणा के संस्थापक MJF लायन रिपुदमन सिंह पुसरी ने मुख्य वक्ता के रूप में उद्बोधन दिया। जोन चेयरपर्सन MJF लायन पपिंदर कौर, अध्यक्ष लायन मोहन छाबड़ा, सचिव लायन इंद्रसेन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष लायन विपन ढांडा, लायन सुजाता अग्रवाल, लायन नवनीत ग्रेवाल, लायन सत्येंद्र सिंह, लायन हरप्रीत कौर सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। वहीं इस दौरान शाला के प्राचार्य सी. एम. पाटेलजी, दिलीप कुमार दत्ता भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नवनीत कौर ग्रेवाल ने किया, आभार प्रदर्शन क्लब सचिव ला. इंद्रसेन अग्रवाल द्वारा किया गया।












