छत्तीसगढ़स्वास्थ्य

कोरोना ब्रेकिंग: कोरोना के हाहाकार से थर्राया छत्तीसगढ़… रिकॉर्ड तोड़ नए मरीज़,एक ही दिन में प्रदेश में 15000 से ज्यादा मिले नए केस…एक दिन में 135 मौत से दहला छत्तीसगढ़…

कोरोना ब्रेकिंग: कोरोना के हाहाकार से थर्राया छत्तीसगढ़…

रिकॉर्ड तोड़ नए मरीज़,एक ही दिन में प्रदेश में 15000 से ज्यादा मिले नए केस…एक दिन में 135 मौत से दहला छत्तीसगढ़…

By Admin, प्रज्ञा 24 न्यूज़ 

रायपुर, 16 अप्रैल 2021। छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण का ग्राफ थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब तक 5 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। कल देर रात 15256 नए मरीज मिलने की पुष्टि हुई है। प्रदेश में लगातार बढ़ती संक्रमित मरीजों की संख्या चिंता जनक है। अब छत्तीसगढ़ में कुल एक्टिव मरीज 121769 हो गए हैं। 

कल 15256 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 9643 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। राज्य में स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए मरीज़ों की संख्या 374289 है।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक दुर्ग 1778, राजनांदगांव 1319, बालोद 199, बेमेतरा 293, कबीरधाम 425, रायपुर 3438, धमतरी 411, बलौदाबाजार 616, महासमुंद 339, गरियाबंद 795, बिलासपुर 1139, रायगढ़ 510, कोरबा 892, जांजगीर-चांपा 690, मुंगेली 288, जीपीएम 206, सरगुजा 231, कोरिया 227, सूरजपुर 375 बलरामपुर 150, जशपुर 284, बस्तर 133, कोंडागांव 52, दंतेवाड़ा 43, सुकमा 17, कांकेर 170, नारायणपुर 16, बीजापुर 18 अन्य राज्य 2 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

कल कोरोना से कुल 135 मौतें हुई हैं। स्वास्थ्य विभाग के कल दिये आंकड़ों के मुताबिक कुल 5307 लोगों की मौत हुई थी, जबकि अब तक मौत का आंकड़ा 5442 पहुंच गयी है। इस प्रकार प्रदेश में कल कुल 135 लोगों की मौत हुई है।
छत्तीसगढ़ राज्य में अब तक कुल 501500 संक्रमित मिले है,जिसमें 374289 मरीज स्वस्थ्य हो चुके है। 5442 की मृत्यु हो चुकी है। शेष 121769 मरीजों का उपचार जारी है।प्रदेश में लगातार बढ़ती संक्रमित मरीजों की संख्या चिंता जनक है।

जिलेवार पूरी सूची देखे….

कोरोना अपडेट

जिले में कल मिले 892 कोरोना संक्रमित। 473 पुरुष और 419 महिलाएं शामिल। कोरबा शहर में 196, कोरबा ग्रामीण में 37, कटघोरा शहर में 164, कटघोरा ग्रामीण इलाकों में 130, करतला में 91, पाली में 68, पौड़ी उपरोडा में 115 संक्रमितों की पहचान की गई है।पिछले चौबीस घंटो में कोरबा जिले के 13 कोविड संक्रमित हार गए ज़िंदगी की जंग। कोरोना से तीन महिलाओं और दस पुरुष मरीज़ों का असामयिक निधन हुआ। दो मरीज़ों का निधन अन्य ज़िलों के अस्पतालों में ईलज़ के दौरान हुआ , 11 मरीज़ों ने कोरबा के कोविड अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा।

बलौदाबाजार जिले में कोविड के 660 नये मरीज़ों की पुष्टि
बलौदाबाजार जिले में कोविड के 660 नए मरीज़ों की पुष्टि हुई है। पिछले एक सप्ताह से लगभग सात सौ से मामले कम हो ही नहीं रहे है। सबसे ज्यादा 144 मरीज़ बलौदाबाजार विकासखण्ड में मिले हैं। इसके बाद बिलाईगढ़ विकासखण्ड से 123 मरीज़, पलारी विकासखण्ड से 119 मरीज़, भाटापारा विकासखण्ड से 112 मरीज़, कसडोल ब्लॉक से 92 मरीज़ और सिमगा ब्लॉक से 70 मरीज़ों की पहचान कल की गई है। सीएमएचओ ने बताया कि आज कोविड के 2307 नमूने एकत्र किए गए। इनमें एंटीजन के 1807, आरटीपीसीआर के 63 और ट्रूनाट के 11 नमूने शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!