मुख्य खबरलोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़
अनुशासित होकर नियम कानून से कार्य करें: कलेक्टर डॉ. सिद्दीकी*


*अनुशासित होकर नियम कानून से कार्य करें: कलेक्टर डॉ. सिद्दीकी*
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 2 जनवरी 2024/कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी ने सभाकक्ष में जिला कलेक्टोरेट के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ बैठक ली। बैठक में कलेक्टर डॉ. सिद्दीकी ने सभी को नववर्ष की बधाई और शुभकामना देते हुए कहा कि अब नये ऊर्जा के साथ अनुशासित होकर किसी भी प्रकरण पर त्वरित कार्य करें। सभी अपने विभागों से संबंधित कानून, पत्राचार, कार्यवाही विवरण आदि का उत्कृष्ट ढंग से जानकारी रखें और उस अनुरूप कार्य करें। इस अवसर पर अपर कलेक्टर निष्ठा पांडेय तिवारी, संयुक्त कलेक्टर मोनिका वर्मा, प्रकाश भारद्वाज, डिप्टी कलेक्टर टी आर महेश्वरी, बी.एक्का सहित सभी शाखा के कर्मचारीगण उपस्थित थे।









