मुख्य खबरलोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

भटगांव के विकसित भारत संकल्प यात्रा मे रहा उत्सव का वातावरण  हितग्राहियों को गांव में ही मिल रहा योजनाओं का लाभ

भटगांव के विकसित भारत संकल्प यात्रा मे रहा उत्सव का वातावरण 

हितग्राहियों को गांव में ही मिल रहा योजनाओं का लाभ

भटगांव :- सारंगढ-बिलाईगढ़ जिला के जिला कलेक्टर डॉ फरिहा आलम सिद्दीकी के निर्देशन में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शासकीय योजनाओं का प्रचार वाहन आज जिले के नगर पंचायत भटगांव में पहुंचा और अधिकारियों-कर्मचारियों ने ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं की जानकारी दी। जहां स्कूलो बच्चो ने धरती माता पर केंद्रित बहुत सुंदर प्रस्तुति दी।

वही कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे सारंगढ़ बिलाईगढ़ के भाजपा जिला अध्यक्ष सुभाष जालान ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का मुख्य उद्देश्य केन्द्र सरकार राज्य सरकार की योजनाओं को गांव अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। योजनाओं का लाभ लोगो को मिल रहा है कि नही यदि नही मिल रहा है तो इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगो को योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है।

वही नगर पंचायत उपाध्यक्ष प्रवेश दुबे ने कहा शासन की समस्त योजनाओं को नगर पंचायत की अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है। जहां मेरी कहानी मेरी जुबानी मे गुड्डा साहू ने बताया कि मेरी पत्नी का इलाज सरकारी योजना के माध्यम से हुआ इसके लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की योजनाओं की तारिफ करते हुए धन्यवाद दिया। वही कई महिलाएं व पुरूष जो योजनाओं से लाभ ले रहे है वे भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यावाद दिये। विकसित भारत संकल्प यात्रा में राजस्व विभाग, खाद्य विभाग, कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशुधन विकास विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, सहित विभिन्न विभागों के द्वारा कार्यक्रम में स्टॉल लगाकर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में ‘‘मेरी कहानी मेरी जुबानी‘‘ के तहत् हितग्राहियों ने योजनाओं के माध्यम से हुए उनके जीवन परिवर्तन की अपनी कहानी को आम ग्रामीणों के साथ साझा किया। विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान जनकल्याणकारी योजनाओं का संदेश जन-जन तक पहुंचाने हेतु विविध गतिविधियों का आयोजन जिले के सभी ग्राम पंचायतों नगर पंचायतों में आयोजन किया जा रहा है।

उपस्थित सभी लोगों द्वारा विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया गया। ग्रामीण शिविर में पहुंचकर पात्रतानुसार योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन भी दिए। इस दौरान स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य संबंधित जानकारियों से ग्रामीणों को अवगत कराया गया एवं स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। वही विकसित भारत संकल्प यात्रा में विशेष रूप से जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष जालान, भाजपा नेता दिनेश लाल जांगड़े, मनोज जायसवाल, सीएमएचओ डाॅ एफ आर निराला, पत्रकार धर्मेन्द्र साहू, योगेश केशरवानी, रामदुलार साहू, के. पी. पटेल, रेवती लाल चन्द्रा, भाजपा मंडल अध्यक्ष झाडूराम चन्द्रा, झुग्गी झोपड़ी प्रकोंष्ट के जिला संयोजक गुड्डा तेली, भाजपा मंडल महामंत्री श्याम लाल साहू, फूलचंद जायसवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता रामलाल साहू, महेत्तर श्रीवास, राजू केशरवानी, पार्षद लक्ष्मी साहू, नवीन वैष्णव, रंजीता रघु, लीलाधर वैष्णव, सुरेश रघु सहित नगर पंचायत के अधिकारी मधुलिका सिंह चंदेल, इंजिनियर तारकेश्वर नायक व कर्मचारीगण सुबह से शाम तक कार्यक्रम को सफल बनाने मे लगे रहे। कार्यक्रम का समापन मुख्य नगर पालिका अधिकारी मधुलिका सिंह चंदेल ने आभार प्रदर्शन कर किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button