छत्तीसगढ़

श्रमजीवी पत्रकार संघ की बैठक जिला पदाधिकारियों व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के नेतृत्व में संपन्न

के पी पटेल भटगांव – श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी के निर्देश पर , राष्ट्रीय पार्षद अब्बास अली सैफी के मार्गदर्शन पर जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के जिला अध्यक्ष यशवंत सिंह ठाकुर के नेतृत्व में श्रमजीवी पत्रकार संघ भटगांव के प्रेस क्लब में अतिआवश्यक बैठक संपन्न हुआ। बैठक में पत्रकार संघ की मजबूती एवं अन्य विषयों पर आवश्यक विचार विमर्श करते हुए कई अहम विषयों पर निर्णय लिया गया, साथ ही कार्यकारिणी का भी गठन किया गया।

वहीं जिला पदाधिकारियों की उपस्थिति मे सभी सदस्यों के सदस्यता फॉर्म भी भरवाया गया.

इस दौरान प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष अब्बास अली, जिला अध्यक्ष यशवंत सिंह ठाकुर ,जिला कोषाध्यक्ष ओमकार केशरवानी, जिला महासचिव भरत अग्रवाल , कैजार अली भटगांव से अध्यक्ष धर्मेन्द्र साहू, कोषाध्यक्ष रुपनारायण सिंह राजपूत, उपाध्यक्ष सहदेव सिदार, सचिव योगेश केशरवानी,खिलेश्वर पटेल, गनपत बंजारे,राजु निराला, बसंत सोनी, रामदुलार साहू, गोपाल साहू, दरश टंडन, उमाशंकर धीवर,संदीप पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button