दुर्गलोकप्रिय

छत्तीसगढ़ में कोरोना से एक की मौत, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

दुर्ग :CG BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ में कोरोना से एक बुजुर्ग की मौत (Death of an elderly person due to Corona) हो गई है, बताया जा रहा है कि, जिले के भिलाई सेक्टर 9 में 82 वर्षीया महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा था। महिला बीपी शुगर एवं अन्य बीमारियों से भी ग्रस्त थी। महिला की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई हैं। कोरोना से मौत की खबर के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है, वहीं स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड पर हैं।

आपको बता दें कि प्रदेश में कल 12 नये कोरोना मामलों की पुष्टि हुई हैं। जिसमें दुर्ग में सबसे ज्यादा 6 मरीज मिले हैं। वहीं रायपुर में 1, रायगढ़ में दो, जांजगीर में 1, बस्तर में 1 और राजनांदगांव में 1 कोरोना के मरीज मिले हैं।

प्रदेश में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 31 हो गई है। दुर्ग में सबसे ज्यादा 13 कोरोना के एक्टिव केस हैं, वहीं रायपुर में 7 और बस्तर में 3 कोरोना के अभी एक्टिव केस हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!