बिलाईगढ़ थाना प्रभारी एस पी घृतलहरे ने क्षेत्र मे अपराध को रोकने के लिए सभी वर्ग के लोगों को सहयोग करने के लिए की अपील

बिलाईगढ़ थाना प्रभारी एस पी घृतलहरे ने क्षेत्र मे अपराध को रोकने के लिए सभी वर्ग के लोगों को सहयोग करने के लिए की अपील
हमेशा चर्चा में रहने वाले उपनिरीक्षक एस पी घृतलहरे ने बिलाईगढ़ थाने का प्रभार लेते ही जुआ सट्टा और अपराध पर लगाएंगे लगाम
के पी पटेल, प्रज्ञा 24 न्यूज़ छत्तीसगढ़
बलौदाबाजार – बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत चल रहे अपराधियों पर नकेल कसने के लिए थाना प्रभारी सरयू प्रसाद घृतलहरे ने लोगों से मार्मिक अपील की है जिससे उनकी मंशा साफ झलकती है कि वह पूरी ईमानदारी के साथ जनहित के कार्यों को करने के लिए प्रतिबद्ध हैं एवं अपने थाना क्षेत्र के अंतर्गत अपराधों पर लगाम लगाने हेतु सभी वर्ग के लोगों को अपील किए है पढ़िए उनकी लेख …
आदरणीय बुद्धिजीवी इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के समस्त पत्रकार तथा सोशल मिडिया के समस्त उपयोगकर्ता एवं थाना क्षेत्र समस्त गणमान्य बंधुओं से मेरा करबद्ध प्रार्थना है बिलाईगढ़ क्षेत्र के समस्त अवैध काम करने वाले व्यक्ति पर अंकुश लगाने में मुझे अपना विशेष सहयोग प्रदान करने की दया करें जिससे मैं अपनी क्षमता के अनुसार अपराधों पर अंकुश लगा सकूं । आप लोगों के सहयोग के बिना यह कार्य होना असंभव है । तथा क्षेत्र के समस्त गणमान्य व्यक्ति महिला समूह समाज सुधारक संस्था पंचायत बाडी युवा टीम, कर्मचारी एवं पदाधिकारी हर वर्ग के सम्मानित महिला एवं पुरुष सदस्यगण छोटे बड़े व्यापारी संघ स्कूल कॉलेज के विद्यार्थी गण, ग्राम पंचायत एवं नगर पंचायत के समस्त पदाधिकारी गण गली मोहल्ले वार्ड के प्रतिष्ठित व्यक्तियों समाज सेवा करने में आगे आने वाले योग्य व्यक्तियों आप लोगों से मेरी करबद्ध प्रार्थना है कि मुझे अवैध काम रोकने के लिए सहयोग करने की महान कृपा करे।
थाना प्रभारी
सरजू प्रसाद घृतलहरे
जिला – बलौदा बाजार छत्तीसगढ़



