अखिल भारतीय हिंदी महासभा ने सरगुजा संभाग के लिए मनेंद्रगढ़ से सतीश उपाध्याय को दायित्व सौंपा

अखिल भारतीय हिंदी महासभा ने सरगुजा संभाग के लिए मनेंद्रगढ़ से सतीश उपाध्याय को दायित्व सौंपा
मनेंद्रगढ़ – अखिल भारतीय हिंदी महासभा नई दिल्ली के द्वारा छत्तीसगढ़ प्रांत में 5 साहित्यिक मंत्रियों की नियुक्ति की गई है।जिसमे कोरिया जिले से वरिष्ठ साहित्यकार एवं पर्यावरणविद सतीश उपाध्याय को सम्मिलित किया गया है। अखिल भारतीय हिंदी महासभा के प्रदेश संयोजक नर्मदा प्रसाद मिश्र “नरम” ने छत्तीसगढ़ प्रांत के लिए पांच चर्चित साहित्यकारों को हिंदी के समर्थन, विस्तारण एवं विकास हेतु नियुक्त कर उत्तर दायित्व दिया है ।हिंदी साहित्य में गहरी रूचि रखने वाले सतीश उपाध्याय को सरगुजा संभाग का प्रांतीय मंत्री का दायित्व दिया गया है । इसके अतिरिक्त अमित रजक राष्ट्रीय संगठन महामंत्री, अखिल भारतीय हिंदी महासभा नई दिल्ली एवं डीके सिंह क्षेत्रीय महामंत्री महाकौशल मध्य भारत एवं छत्तीसगढ़ के द्वारा श्री उपाध्याय का चयन किया गया है । संगठन में दुर्ग संभाग से डॉक्टर पीसी लाल यादव रायपुर संभाग से सुखनवर हुसैन बस्तर संभाग से डॉक्टर अंजुम रहमान एवं बिलासपुर संभाग से प्रोफेसर कमल यशवंत सिन्हा की नियुक्ति की गई है ।यह सभी साहित्यकार अखिल भारतीय हिंदू महासभा से जुड़कर संगठन संगठनात्मक कार्य संपादित करेंगे ।ज्ञातव्य है कि उपाध्याय देश के प्रमुख पत्र-पत्रिकाओं में पिछले 2 दशकों से अधिक समय से लेखन कार्य कर रहे हैं एवं हिंदी साहित्य के संवर्धन हेतु विभिन्न पुरस्कारों एवं सम्मान से सम्मानित हो चुके हैं। श्री उपाध्याय की नियुक्ति से कोरिया के साहित्यकारों में उल्लास देखा जा रहा है।