छत्तीसगढ़जॉबबिलासपुरमुख्य खबर

सिम्स में 21 सीटें बढ़ीं,दो नए कोर्स शुरू PG छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी

Seats Increased In CIMS: सिम्स को मिला बड़ा अकादमिक बूस्ट, 21 नई PG सीटें मंजूर...

सिम्स में 21 सीटें बढ़ीं,दो नए कोर्स शुरू PG छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी

Seats Increased In CIMS: सिम्स को मिला बड़ा अकादमिक बूस्ट, 21 नई PG सीटें मंजूर…

बिलासपुर ! प्रज्ञा 24 न्यूज : बिलासपुर के छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान यानी सिम्स ने इस साल शैक्षणिक उपलब्धियों का नया कीर्तिमान बनाया है। (Seats Increased In CIMS) पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल शिक्षा में बड़ी बढ़ोतरी करते हुए संस्थान में MD और MS की कुल सीटें 68 से बढ़ाकर अब 89 कर दी गई हैं। यानी इस सत्र में 21 नई सीटें बढ़ी हैं, जिनमें प्रवेश प्रक्रिया फिलहाल जारी है।सबसे बड़ी बात सिम्स में दो नए MD कोर्स शुरू करने का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है।

सिम्स को मिला बड़ा अकादमिक बूस्ट, 21 नई PG सीटें मंजूर… (Seats Increased In CIMS) 

फिजियोलॉजी और टीबी एंड चेस्ट विभाग को 4–4 सीटों के साथ नया MD कोर्स शुरू करने की औपचारिक मंजूरी मिल चुकी है। राज्य शासन ने दोनों विषयों के लिए अनिवार्यता प्रमाण पत्र (Essentiality Certificate) जारी कर दिया है।टीबी एंड चेस्ट विभाग को लेकर एक बड़ी प्रगति हुई है। विभागाध्यक्ष डॉ. पुनीत भारद्वाज के निधन के बाद NMC ने मान्यता रद्द कर दी थी, लेकिन अधिष्ठाता डॉ. रमणेश मूर्ति के अनुरोध के बाद शासन ने डॉ. प्रतीक कुमार को प्रोफेसर के पद पर प्रमोट कर विभाग को फिर से NMC मानकों के अनुरूप बना दिया। इसके बाद विभाग को पुनः अनिवार्यता प्रमाण पत्र भी मिल गया है।

मेडिसिन विभाग की सीटें बढ़कर 13

उधर मेडिसिन विभाग में भी सीटें बढ़ाकर 8 से 13 कर दी गई हैं। इस विभाग को भी आवश्यक मंजूरी मिल चुकी है।अब सिम्स प्रशासन इन सभी कोर्सों के लिए विश्वविद्यालय संबद्धता और फिर NMC से अंतिम अनुमोदन की प्रक्रिया शुरू कर रहा है।इन कोर्सों के शुरू होने से प्रदेश के मेडिकल छात्रों को विशेषज्ञता हासिल करने के और ज्यादा अवसर मिलेंगे और सिम्स की शैक्षणिक दक्षता एक नए स्तर पर पहुंचेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!