विश्व विकलांग दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए पूर्व विधायक शकुंतला साहू


जनमानव विकलांग कल्याण संघ द्वारा ग्राम लवनबंन में विश्व विकलांग दिवस मनाया गया। कार्यक्रम पूर्व विधायक शकुन्तला साहू के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई।
कार्यक्रम में ग्रामीणों एवं जनमानव विकलांग कल्याण संघ के सदस्यों ने मुख्य अतिथि शकुंतला साहू का आत्मीय स्वागत किए।कार्यक्रम को संबोधित कर शकुन्तला ने कहा कि यह दिन विकलांगता और विकलांग लोगों के साथ समाज में समाहिति की जाती है और उनके अधिकारों और समर्थन की बढ़ती चर्चा को प्रोत्साहित करने का एक मौका है।इस दिन का उद्देश्य लोगों को विकलांगता से जुड़ी समस्याओं के प्रति जागरूक करना, उनके साथ उच्चारण करना और समर्थन में भाग लेने की प्रेरणा देना है।इस दिवस का उद्देश्य समाज में समर्थन को बढ़ावा देना है ताकि विकलांग लोग समाज के साथ बराबरी और समानता महसूस कर सकें।
कार्यक्रम में पंडवानी गायिका पुष्पा निषाद के द्वारा बहुत सुंदर प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में गांव के सरपंच पुनाराम साहू कृषि उपज मंडी सदस्य लक्ष्मी ध्रुव युवा नेता खिलावन साहू विकलांग कल्याण संघ के पदाधिकारी एवं ग्रामीण भारी संख्या में मौजुद रहे।








